Advertisment

MP में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल: सिर्फ इमरजेंसी केस ही होंगे ऑपरेट, स्टाइपेंड लागू नहीं करने का विरोध, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने फोन पर बात की

मध्यप्रदेश जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के ऐलान पर सोमवार सुबह 9 बजे से हड़ताल पर चले गए। एमपी के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि सरकार के आदेश अनुसार अप्रैल 2025 से स्टाइपेंड संशोधन लागू होना था, लेकिन अब तक लागू नहीं किया है।

author-image
sanjay warude
MP Junior Doctors Strike

MP Junior Doctors Strike: मध्यप्रदेश में पेंडिंग स्टाइपेंड संशोधन केस को लेकर प्रदेशभर के सैकड़ों जूनियर डॉक्टर सोमवार, 9 मार्च 2026 को हड़ताल पर रहेंगे।

Advertisment

मध्यप्रदेश जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के ऐलान पर सोमवार सुबह 9 बजे से हड़ताल पर चले गए। एमपी के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि सरकार के आदेश अनुसार अप्रैल 2025 से स्टाइपेंड संशोधन लागू होना था, लेकिन अब तक लागू नहीं किया है। कई बार मांग के बाद भी ठोस कदम नहीं उठाया। जिसके विरोध में जूनियर डॉक्टर्स ने विरोध शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश में करीब 8 हजार जूनियर डॉक्टर्स काम नहीं करेंगे। हड़ताल के दौरान हमीदिया अस्पताल में डॉक्टरों ने पैरेलल ओपीडी लगाई।

जबलपुर में स्वास्थ्य मंत्री से होगी डॉक्टरों की मुलाकात

भोपाल में हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टर से डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने फोन पर बात की। जबलपुर में डॉक्टर का प्रतिनिधि मंडल स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात करेगा। डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सुबह 11 बजे मिलने बुलाया है। मुलाकात के बाद मांगों पर बीच का रास्ता निकलने की संभावना है। 

खबर अपडेट की जा रही है 

MP Junior Doctors Strike MP Government Medical College MP news hindi news
Advertisment
चैनल से जुड़ें