Advertisment

कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी: मादा चीता आशा बनी मां, 5 शावकों को दिया जन्म, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिल में स्थित कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कूनो नेशनल पार्क में चीता का कुनबा बढ़ रहा है। मादा चीता आशा फिर बनी मां, इस बार उन्होंने पांच शावकों को जन्म दिया है।

author-image
BP Shrivastava
Kuno National Park Sheopur

Kuno National Park Sheopur: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिल में स्थित कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कूनो नेशनल पार्क में चीता का कुनबा बढ़ रहा है। मादा चीता आशा फिर बनी मां, इस बार उन्होंने पांच शावकों को जन्म दिया है। सभी शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सीएम डॉ मोहन यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी शेयर की है।

Advertisment

सीएम ने वीडियो किया पोस्ट

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर वीडियो के साथ पोस्ट किया है। पोस्ट पर लिखा- कूनो नेशनल पार्क में चीतों का कुनबा बढ़ा है। 24 शावकों ने अब तक भारत के कूनो नेशनल पार्क में जन्म लिया है। यहां चीतों की कुल संख्या बढ़कर 35 हो गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने X हैंडल पर ट्वीट कर बधाई दी है।

सिंधिया बोले- प्रोजेक्ट चीता की सुखद उपलब्धि

Advertisment

ये भी पढ़ें:   अब देशी चीतों का बढ़ेगा कुनबा: कूनो नेशनल पार्क में जन्में 9 चीते हुए वयस्क, अब आंकड़ा पहुंचेगा 50, इतने साल में हो जाते हैं वयस्क

kuno national park sheopur
Advertisment
चैनल से जुड़ें