/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/kuno-national-park-2026-02-18-10-04-40.jpg)
Kuno National Park: मध्य प्रदेश एक बार फिर चीतों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र बनकर उभरा है। प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता ‘गामिनी’ ने तीन शावकों को जन्म दिया है।
यह खुशखबरी कूनो नेशनल पार्क से आई है। जो श्योपुर जिले में स्थित है। कूनो में चीतों के आगमन के तीन वर्ष पूरे होने के साथ यह 9वां सफल प्रसव माना जा रहा है।
चीतों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र मध्यप्रदेश…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 18, 2026
अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को जन्म दिया है। श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में आए चीतों के तीन वर्ष पूर्ण होने के साथ यह 9वां सफल प्रसव है।… pic.twitter.com/vr24Qcuf7U
भारत में जीतों की संख्या बढ़कर 38 हुई
जंगल से आई इस खबर के बाद भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है। इसे वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।
कूना का पर्यावरण चीतों के लिए अनुकूल
विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार सफल प्रसव इस बात का संकेत है कि कूनो का पर्यावरण चीतों के लिए अनुकूल साबित हो रहा है और प्रोजेक्ट चीता सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें: भोपाल में कई थानों के TI बदले: कजलीखेड़ा थाने की पहली टीआई पल्लवी पांडेय, संतोष मरकान शाहपुरा के नए प्रभारी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us