/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/bhopal-ti-transfer-2026-02-18-09-27-39.jpg)
Bhopal TI Transfer: भोपाल में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत चार थानों के TI का तबलादला कर दिया है। वहीं नया थाना कजलीखेड़ा का पहला टीआई पल्लवी पांडेय को बनाया गया है, वहीं इस्पेक्टर संतोष मरकाम को शाहपुरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/ti-transfer-bhopal-2026-02-18-09-31-51.jpg)
कजलीखेड़ा की पहली TI पल्लवी पांडेय बनीं
भोपाल में बने नए थाने कजलीखेड़ा की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर पल्लवी पांडेय को सौंपी गई है। वे इससे पहले रक्षित केंद्र भोपाल में पदस्थ थीं और वर्तमान में महिला सुरक्षा शाखा भोपाल में कार्यरत थीं। यह थाना कोलार थाने के कुछ इलाकों को शामिल कर बनाया गया है।
राजन सिंह जहांगीराबाद के नए TI
जहांगीराबाद थाना टीआई मानसिंह चौधरी को रक्षित केंद्र भोपाल भेजा गया है। वहीं इस्पेक्टर राजन सिंह अहिरवार को रक्षित केंद्र भोपाल से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी जहांगीराबाद बनाया गया है। इसी तरह इंस्पेक्टर संतोष मरकाम को रक्षित केंद्र भोपाल से थाना प्रभारी शाहपुरा पदस्थ किया गया।
ये भी पढ़ें: एमपी में आज पेश होगा डिजिटल बजट: मध्यप्रदेश के पेपरलेस रोलिंग बजट में हेल्थ, रोजगार, शिक्षा, किसान और टूरिज्म पर फोकस
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us