Advertisment

ग्वालियर में बड़ी लापरवाही: पानी की टंकी में मिलीं 5 मरी छिपकलियां, 1300 फ्लैट्स के लोग पीते रहे दूषित पानी, लोगों में दहशत, भागीरथपुरा कांड से नहीं ली सीख

रिपोर्ट: उमेश पारासर, ग्वालियर

author-image
Preeti Dwivedi
Gwalior pani ki tanki news

Gwalior PM Awas Flat Pani ki Tanki: इंदौर के भागीरथपुरा कांड के बाद भी प्रशासन नहीं जाता है। ग्वालियर में नगर निगम प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां नगर निगम द्वारा संचालित पानी की टंकी में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिस टंकी से पानी की सप्लाई होती है उसमें 5 मरी मछलियां पाई गई हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि इस गंदे पानी को लोग बीते कई दिनों से पी रहे थे। 

Advertisment

ब्लॉक ए 52  की पानी की टंकी से हो रही थी सप्लाई 

आपको बता दें ये पूरा मामाल पीएम आवास मानपुर का है जहां ब्लॉक ए 52 की पानी की टंकी से बदबूदार पानी आ रहा था। लोगों ने टंकी का ढक्कन खोला तो अंदर एक दो नहीं बल्कि 5 छिपकलियों मरी हुई पड़ी थी। सबसे खास बात ये है कि लोग इस पानी का इस्तेमाल पीने कर रहे थे। 
मरी छिप​कलियां निकलने के बाद लोग दहशत में हैं। आपको बता दें इस टंकी से पीएम आवास के 1300 फ्लैट्स में पानी की सप्लाई होती है। इससे मल्टी में रहने वाले लोगों में आक्रोश है।


लोग बोले क्या भागीरथपुरा बनाना चाहता है ग्वालियर नगर निगम..

इस कांड के बाद लोगों में इतना आक्रोश है ​कि उनका कहना है कि लोग क्या ग्वालियर नगर निगम इसे भी भागीरथपुरा बनाना चाहता है। इस मामले की शिकायत होने के बाद भी पानी की टंकी की सफाई नहीं हुई है। यहां स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्लॉक ए 52 की पानी की टंकी से बदबूदार पानी आया। लोगों ने टंकी का ढक्कन खोला तो अंदर मरी हुई छिपकलियों पड़ी थी। 

बाजार से खरीद रहे पानी 

मरी छिपकलियां निकलने के बाद रहवासियों में डर का माहौल है। और सभी अब बाजार से पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। 

Advertisment

क्या कहना है अधिकारियों का 

आपको बता दें इस मामले में जब अधिकारियों से शिकायत की गई तो निगम आयुक्त संघ प्रिया का कहना हैकि जल्दी पानी की टंकियां की सफाई कराई जाएगी। 

यह भी पढ़ें: भोपाल नगर निगम की 40 करोड़ की नई बिल्डिंग में हादसा: पोर्च के गैप से गिरकर बुजुर्ग की मौत, सुरक्षा और निर्माण को लेकर उठे सवाल

Gwalior News
Advertisment
चैनल से जुड़ें