Advertisment

ग्वालियर में कांग्रेस नेता के यहां 40 लाख की लूट: दंपति को बंधक बनाया, 20 तोला सोना और राइफल लूट ले गए बदमाश

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस नेता के घर से बदमाश 40 लाख रुपए का सामान और एक राइफल लूट ले गए। बदमाशों ने पहले नेता और उसकी पत्नी को बंधक बनाया और फिर 20 तोला सोना समेत सोने-चांदी के गहने समेट ले गए।

author-image
BP Shrivastava
Gwalior News

Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस नेता के घर से बदमाश 40 लाख रुपए का सामान और एक राइफल लूट ले गए। बदमाशों ने पहले नेता और उसकी पत्नी को बंधक बनाया और फिर 20 तोला सोना समेत सोने-चांदी के गहने समेट ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
पूरी वारदात, सिटी सेंटर स्थित सिरोल थाना क्षेत्र के गोकुलधाम सोसाइटी की है।

Advertisment

दंपति को बंधक बनाकर वारदात की

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने बीत रात गोकुलधान सोसाइटी में रहने वाले कांग्रेस नेता रामकुमार पाराशर के यहां धावा बोला। इसके बाद बदमाशों ने सबसे पहले रामकुमार और उनकी पत्नी को बांध दिया और फिर उनके साथ मारपीटकर अलमारी की चाबी हासिल की। उसमें रखा 20 तोला सोने के गहने और 315 बोर की लाइसेंसी राइफल के साथ अन्य सामान लूट कर भाग गए।

Gwalior News
सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे लूट करने वाले बदमाश।

बदमाश सीसीटीवी में कैद

लूट के बाद सामान लेकर घर से बाहर निकलते हुए बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। रामकुमार ने पुलिस को बताया कि बदमाश 40 लाख रुपए का सामान लूटकर ले गए हैं।

ये भी पढ़ें: नर्मदापुरम जनसुनवाई में अर्धनग्न दो भाई का हंगामा: हाथों में कफन, माला और झांझ बजाते बोले- राम नाम सत्य है, तहसीलदार बोलीं जेल भेज दूंगी

Advertisment

Gwalior News congress leader Loot
Advertisment
चैनल से जुड़ें