Advertisment

ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद: रिटायर्ड फौजी को कार के बोनट पर लटकाकर 500 मीटर दूर फेंका, मारपीट भी की, वीडियो

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भिंड रोड पर युवकों ने एक रिटायर्ड फौजी को कार के बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक घुमाया। फिर सड़क पर फेंककर भाग गए। घटना शनिवार रात डीडी नगर चौराहे के पास की है। इसका 16 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है।

author-image
BP Shrivastava
Gwalior News (2)

Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भिंड रोड पर युवकों ने एक रिटायर्ड फौजी को कार के बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक घुमाया। फिर सड़क पर फेंककर भाग गए। घटना शनिवार रात डीडी नगर चौराहे के पास की है। इसका 16 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है।

Advertisment

भिंड रोड की घटना

पुलिस के मुताबिक, रिटायर्ड फौजी कल्याण किशोर कांत शर्मा आदित्यपुरम की गणेश कॉलोनी में रहते हैं। रात करीब 11 बजे अपने एक रिश्तेदार अवधेश शर्मा के साथ प्रेस्टीज कॉलेज की ओर से घर लौट रहे थे। 

कारों में टक्कर होने पर युवकों ने की मारपीट

आदित्याज होटल के पास उनकी कार एक अन्य कार (MP 07 ZL-8545) से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सवार दो युवक बाहर निकले और गंदी-गंदी गालियां देने लगे। विरोध करने पर युवकों ने रिटायर्ड फौजी और उनके बहनोई के साथ मारपीट कर दी।

Gwalior News (3)
ग्वालियर में फौजी को इस तरह कार के बोनट पर घसीट कर लेजाते आराेपी युवक।

...और युवकों ने मार दी टक्कर

इसी दौरान मौके पर भीड़ जमा होने लगी। रिटायर्ड फौजी भी युवकों की कार के बोनट के पास आ गए। उन्हें रोकने के प्रयास में रिटायर्ड फौजी कार के सामने खड़े हो गए। आरोपियों ने कार रोकने के बजाय उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे उछलकर कार के बोनट पर गिर पड़े। आरोपी उन्हें बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक घसीटते ले गए।

Advertisment

फौजी को ब्रेक लगाकर सड़क पर गिराया

युवकों ने कुछ दूरी पर जाकर कार को अचानक ब्रेक लगाया, जिससे झटके से रिटायर्ड फौजी सड़क पर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और रात में महाराजपुरा थाने पहुंचकर शिकायत की।

पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज

महाराजपुरा थाना पुलिस ने घायल साले-बहनोई की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मारपीट के बाद सामने आए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और कार नंबर के जरिए उनकी तलाश  कर जल्द पकड़ेंगे।

ये भी पढ़ें:  इंदौर मैराथन में युवक की मौत: फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले बिगड़ी तबीयत, CPR दिया पर नहीं बची जान

Advertisment

Gwalior News
Advertisment
चैनल से जुड़ें