Advertisment

इंदौर मैराथन में युवक की मौत: फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले बिगड़ी तबीयत, CPR दिया पर नहीं बची जान

मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार सुबह आयोजित मैराथन के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। दौड़ में शामिल एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्यन तोड़ी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोलकाता का निवासी था।

author-image
BP Shrivastava
Indore Marathon Death (2)

Indore Marathon Death: मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार सुबह आयोजित मैराथन के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। दौड़ में शामिल एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्यन तोड़ी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोलकाता का निवासी था।

Advertisment
Indore Marathon Death (4)
फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले युवक की तबीयत बिगड़ी और फिर वहीं गिर पड़ा।

तबीयत बिगड़ी, स्टेडियम के बाहर गिरा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आर्यन मैराथन पूरी करने के बेहद करीब था। नेहरू स्टेडियम के फिनिश लाइन से सिर्फ 100 मीटर पहले उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह स्टेडियम के बाहर गिर पड़ा।

मैराथन के दौरान कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भरत रावत पीछे ही थे। उन्होंने तत्काल संभाला, सीपीआर भी दिया। इसके बाद एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आर्यन को बॉम्बे हॉस्पिटल भी लेकर गए, लेकिन वहां भी उसे मृत ही बताया गया।

मौत की वजह हार्ट अटैक !

घटना की जानकारी लगते ही आयोजन समिति और पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Advertisment
Indore Marathon Death (3)
डॉक्टर ने आर्यन को सीपीआर भी दिया, लेकिन जान नहीं बच सकी

पूरा घटनाक्रम एक नजर में

  • मृतक धावक का नाम: आर्यन तोड़ी।

  • निवासी: कोलकाता।

  • मैराथन में रजिस्ट्रेशन कराया था।

  • दौड़ के दौरान नेहरू स्टेडियम फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले तबीयत बिगड़ी।

  • मौके पर डॉक्टरों ने सीपीआर दिया।

  • एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल ले जाया गया।

  • डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, बाद में बॉम्बे हॉस्पिटल भी ले जाया गया।

Indore Marathon Death (5)

खबर अपडेट हो रही है..

Indore Marathon Death
Advertisment
चैनल से जुड़ें