/bansal-news/media/media_files/2026/01/10/datiya-medical-2026-01-10-17-24-09.png)
Datia Medical College Salary Crisis: मध्यप्रदेश के दतिया मेडिकल कॉलेज से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मेडिकल कॉलेज में पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारियों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले करीब तीन महीनों से सैलरी नहीं मिला है। लगातार सैलरी न मिलने के कारण उनके सामने घर का खर्च, बच्चों की फीस और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
प्रशासन और अधिकारियों के चक्कर
आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है की वह लगातार कभी प्रक्षाशन के चक्कर काट रहीं तो काबी मेडिकल कॉलेज वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
कलेक्टर ने दिया था तीन दिन का समय
कुछ दिन पहले आउटसोर्स कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े से मिले थे। कलेक्टर ने उन्हें तीन दिन के भीतर समस्या सुलझाने का भरोसा दिलाया था। लेकिन 10 जनवरी 2026 तक भी कर्मचारियों को उनका वेतन नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: बिलासपुर GGU में साहित्यकार का अपमान: कुलपति को हटाने की मांग, सड़क पर उतरे लेखक-कथाकार, आंदोलन की चेतावनी
परिवार चलाना हो रहा मुश्किल
कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण बच्चों की स्कूल फीस भरना, किराया देना और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कई कर्मचारियों के पास अब उधार लेकर गुजारा करने की नौबत आ गई है।
यह भी पढ़ें:CG IAS Transfer: बलौदाबाजार कलेक्टर को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य सचिव को DOPT का लेटर
बजट का बहाना या लापरवाही
कर्मचारियों के मुताबिक कभी बजट का बहाना बनाया जाता है तो कभी फाइल अटकने की बात कही जाती है। मेडिकल कॉलेज के अधिकारी जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रहे हैं, जबकि कर्मचारी लगातार दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
मानसिक और आर्थिक दबाव
सैलरी न मिलने से कर्मचारियों पर मानसिक दबाव भी बढ़ रहा है। कई कर्मचारी अपने परिवार की जरूरतें पूरी न कर पाने के कारण तनाव में हैं। उनका कहना है कि मेहनत से काम करने के बावजूद उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा।
सवालों के घेरे में व्यवस्था
यह मामला प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। जब स्वास्थ्य संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलेगा, तो उनकी कार्यक्षमता और मनोबल कैसे बना रहेगा, यह एक बड़ा सवाल है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/10/medical-college-e-2026-01-10-17-39-19.png)
चैनल से जुड़ें