Advertisment

बारामती विमान हादसा: ग्वालियर की बेटी ​शांभवी थीं को-पायलट, मैसेज में दादी को भेजा आखिरी गुड मॉर्निंग, दादा विंग कमांडर, पिता थें ग्रुप कैप्टन

Baramati Plane Crash Captain Shambhavi Pathak: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह हुए एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 

author-image
sanjay warude
Baramati Plane Crash Captain Shambhavi Pathak

Baramati Plane Crash Captain Shambhavi Pathak: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह हुए एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 

Advertisment

इस दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों का दुखद निधन हो गया। इस हादसे में मध्य प्रदेश के ग्वालियर की बेटी और विमान की को-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक भी शहीद हो गई हैं।

शांभवी दादी को प्यार से कहती थी 'दादा'

शांभवी के निधन की खबर मिलते ही ग्वालियर के बसंत विहार स्थित उनके पुश्तैनी घर में मातम छा गया। उनकी दादी मीरा पाठक ने रुंधे गले से बताया कि आज सुबह 6:30 बजे ही शांभवी ने उन्हें 'गुड मॉर्निंग' का मैसेज भेजा था। शांभवी उन्हें प्यार से 'दादा' कहती थी। दादी ने जवाब में अपनी पोती को 'चीनी' (घर का नाम) कहकर संबोधित किया, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी।

ये भी पढ़ें: विरासत से सियासत तक Ajit Pawar: महाराष्ट्र की राजनीती का सब से ज़्यादा कंट्रोवर्शियल फिगर, जानिए पवार से जुड़े विवाद और बातें

Advertisment

वायुसेना की विरासत को आगे बढ़ा रही थीं शांभवी

कैप्टन शांभवी के रगों में देशसेवा और उड़ान का जुनून विरासत में मिला था। दादा किशन पाठक एयरफोर्स के रिटायर्ड विंग कमांडर और पिता विक्रम पाठक रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन रह चुके हैं। शांभवी ने अपने दादा और पिता की राह पर चलते हुए एविएशन के क्षेत्र को चुना था। वर्तमान में उनका परिवार दिल्ली में रहता है, जबकि ग्वालियर में उनकी दादी अकेले निवास करती हैं।

नाम रोशन किया, लेकिन ऐसे छोड़ेगी उम्मीद न थी

दादी मीरा पाठक ने याद करते हुए बताया कि शांभवी की कुंडली बनवाते समय ज्योतिषी ने कहा था कि 2026-27 में वह पूरे देश में परिवार का नाम रोशन करेगी। दादी ने बिलखते हुए कहा, नाम तो रोशन हुआ, लेकिन इस तरह सबको छोड़कर जाने की उम्मीद किसी को नहीं थी।

ये भी पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash Photo Video: अज‍ित पवार के प्लेन क्रैश से जुड़े फोटो-वीडियो आए सामने, यहां देखें

Advertisment
hindi news Gwalior News Captain Shambhavi Pathak Deputy CM Ajit Pawar Baramati plane crash Captain Shambhavi Pathak
Advertisment
चैनल से जुड़ें