Dewas Lokayukt Action : देवास में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, महिला प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देवास में लोकायुक्त पुलिस ने महिला थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक शाहीन खान को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। घरेलू विवाद मामले में कार्रवाई के बदले घूस मांगी गई थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।

Dewas Lokayukt Action

Dewas Lokayukt Action

Dewas Lokayukt Action: देवास में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने एक और सख्त कार्रवाई करते हुए महिला थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उज्जैन लोकायुक्त टीम ने यह कार्रवाई मंगलवार को की, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

शिकायत के बाद सक्रिय हुई लोकायुक्त टीम

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, आवेदक विशाल परमार ने उज्जैन लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उसकी पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए घरेलू विवाद और दहेज प्रताड़ना के प्रकरण में महिला थाना देवास में पदस्थ प्रधान आरक्षक शाहीन खान द्वारा कार्रवाई करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी।

15 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही पकड़ी गई

शिकायतकर्ता के अनुसार, प्रधान आरक्षक शाहीन खान ने जांच और अपने पक्ष में कार्रवाई के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त निरीक्षक दीपक सेजवार द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद ट्रैप योजना बनाई गई।

ये भी पढ़ें:  भोपाल के गांधी भवन में जैविक उत्सव: बापू का सपना जैविक खेती, मोटे अनाज, सब्जियों से लेकर बालाघाट चिन्नौर के चावल आकर्षण का केंद्र

महिला थाने के पास हुई ट्रैप कार्रवाई

23 दिसंबर को तय योजना के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने 10 हजार रुपए की रिश्वत प्रधान आरक्षक को दी, उसी समय लोकायुक्त टीम ने महिला थाने के पास दबिश देकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय तरीके से अंजाम दी गई।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी महिला प्रधान आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  भोपाल में 5 डे वर्किंग की मांग: अरेरा हिल्स में सैकड़ों बैंककर्मियों का प्रदर्शन, देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article