/bansal-news/media/media_files/2026/02/20/morena-7-policemen-suspended-2026-02-20-10-44-58.jpg)
Morena 7 Policemen Suspended: मध्यप्रदेश के मुरैना में रेत माफिया और पुलिस गठजोड़ बीच-बीच में जब भी ब्रेक होता तो मामला सुर्खियों में आ जाता है। बाकी दिनों या महीनों यह गठजोड़ खूब फलता-फूलता है। ताजा मामले में चित्रौनी थाने के टीआई और एएसआई के बीच रेत माफियाओं से एंट्री वसूली को लेकर विवाद हो गया। जिससे पुलिस जमकर किरकिरी हुई। आखिरकार एसपी समीर सौरभ को निष्पश्चता दिखानी पड़ी। उन्होंने टीआई और एएसआई समेत 7 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।
मामला बढ़ा तो टीआई समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
जानकारी के अनुसार, मुरैना में चंबल नदी क्षेत्र के चित्रौनी थाने में पदस्थ एएसआई कमलेश कुमार ने दो दिन पहले ऑडियो-वीडियो साक्ष्य तैयार कर अफसरों को भेजे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। आरोप है कि प्रति ट्रॉली 200 रुपए एंट्री वसूली होती थी और पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां 50 हजार रुपए लेकर छोड़ी जाती थीं। जिसका कहीं लेखा-जोखा नहीं होता है। मामला जगजाहिर होने एसपी समीर सौरभ ने थाना प्रभारी शंभूदयाल बाथम सहित एएसआई कमलेश कुमार समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और इनके लिखाफ विभागीय जांच शुरू करवा दी है। साल 2025 में पुलिस ने सिर्फ 31 वाहन, जिनमें 25 ट्रॉलियां शामिल हैं, जब्त कीं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/20/morena-7-policemen-suspended-2026-02-20-11-31-20.jpg)
कैसे चलता था खेला ?
चंबल किनारे रोज 500 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अवैध रेत ढोती हैं। नियम अनुसार पकड़े गए वाहन राजसात किए जाने चाहिए, इन वाहनों की कीमत 8-10 लाख रुपए होती है। वन विभाग की अलग शिकायत है कि पुलिस अधिकतर मामलों में वन अमले को सूचित नहीं किया जाता है। नाम ना छापने की शर्त पर वन कर्मियों का कहना है कि मोटी रकम लेकर पुलिस वाहन छोड़ देती है और दिखावे की कार्रवाई की जाती है।
एएसआई ने ही एसपी को भेजा वीडियो
घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे क्षेत्र के होराबरा घाट की है। चिन्नोनी पुलिस टीम अवैध रेत का परिवहन रोकने गई थी। वहां 5 ट्रैक्टर पकड़े गए, लेकिन कार्रवाई सिर्फ एक पर हुई। सूत्रों के अनुसार, इस मामले को लेकर थाना प्रभारी (SI) शंभू दयाल बाथम और एएसआई (ASI) कमलेश कुमार के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एएसआई ने कार्रवाई का वीडियो सीधे एसपी समीर सौरभ को भेज दिया। वीडियो देखने के बाद एसपी ने पूरी टीम को सस्पेंड कर दिया।
TI समेत ये पुलिसकर्मी सस्पेंड
एसपी ने कार्रवाई करते हुए पूरी टीम को सीधे सस्पेंड कर दिया है।
थाना प्रभारी (SI) शंभू दयाल बाथम
एएसआई कमलेश कुमार
कॉन्स्टेबल ऋषी शर्मा
कॉन्स्टेबल सनत कुमार
कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार
कॉन्स्टेबल किशन सिंह
एक अन्य पुलिसकर्मी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us