Advertisment

उज्जैन में महाकाल का शाही रिसेप्शन 26 को: हल्द-मेहंदी और महिला संगीत होगा, नगरकोट से निकलेगी बारात, पूरे शहर को न्योता

उज्जैन में महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल के दर्शन के बाद  शहर में एक बार फिर बड़े उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह विवाह महोत्सव 16 फरवरी को बाबा महाकाल का 26वां शाही रिसेप्शन और भव्य नगर भोज होगा।

author-image
BP Shrivastava
Ujjain Mahakal Reception

Ujjain Mahakal Reception: उज्जैन में महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल के दर्शन के बाद  शहर में एक बार फिर बड़े उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह विवाह महोत्सव 16 फरवरी को बाबा महाकाल का 26वां शाही रिसेप्शन और भव्य नगर भोज होगा। इसकी तैयारियों जोरों पर चल रही हैं।

Advertisment

 आयोजन का 26वां साल

यह कार्यक्रम महाकाल आरती परिवार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। यह आयोजन का 26वां साल है। इस बार भी आयोजन नरसिंह घाट के सामने स्थित कुमावत धर्मशाला में संपन्न होगा।

 शादी जैसी छपी पत्रिका

आयोजकों ने इस अवसर पर एक विशेष पत्रिका प्रकाशित कराई है, जो पारंपरिक विवाह निमंत्रण की तरह तैयार की गई है। इसमें महिला संगीत, हल्दी-मेहंदी, गणपति पूजन, बारात और शुभ लग्न सहित सभी कार्यक्रमों का सिलसिले बार जिक्र है।

सबसे पहले चिंतामन गणेश को आमंत्रण

पत्रिका में “दर्शनाभिलाषी: रिद्धि-सिद्धि संग श्री गणेश” और “स्वागतातुर तैंतीस करोड़ देवी-देवता” का उल्लेख कर इसे धार्मिक भाव से सजाया गया है। मंगलवार से शहर में घर-घर और प्रतिष्ठानों पर पीले चावल के साथ निमंत्रण बांटना शुरू कर गया है।

Advertisment

सबसे पहले निमंत्रण पत्रिका से चिंतामन गणेश भगवान को आमंत्रित किया गया, इसके बाद नगरकोट क्षेत्र में आमजन को आमंत्रण दिया गया।

कार्यक्रम का शेड्यूल

  • 25 फरवरी (बुधवार)- श्री गणपति पूजन, हल्दी-मेहंदी और महिला संगीत

  • 26 फरवरी (गुरुवार)- सुबह 10 बजे गणपति पूजन, शाम 5 बजे शुभ लग्न और दोपहर 1 बजे से नगरकोट मंदिर से भव्य बारात का प्रस्थान

  • 26 फरवरी (गुरुवार)- विशेष आकर्षण दोपहर 1 बजे से महिला संगीत- जिसमें हारमोनियम, तबले, सारंगी के साथ गायन और नृत्य होगा।

नगरकोट से शुरू होगी शाही बारात 

आयोजक महेंद्र कटियार ने बताया कि बाबा महाकाल की भव्य बारात नगरकोट से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शाम 7 बजे कुमावत धर्मशाला पहुंचेगी। 
बारात में प्रतीकात्मक रूप से भूत, चुड़ैल और पिशाच स्वरूप झांकियां भी शामिल होंगी, जिसमें श्रद्धालु भी भाग ले सकेंगे। बारात का स्वागत महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी रमन त्रिवेदी और दिनेश पुजारी द्वारा किया जाएगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  चंबल में रेत का खेला: एंट्री वसूली रेत कांड का ऑडियो वायरल, अफसरों को सबूत भेजने वाले ASI समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

भजन संध्या और नगर भोज

महाप्रसादी अर्थात रिसेप्शन के दौरान भक्ति संगीत का आयोजन भी होगा। भजन सम्राट किशन भगत, मनीष तिवारी और श्वेता जोशी अपने सुमधुर भजनों से वातावरण में भक्ति रस घुलेगा। आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं के लिए विशाल नगर भोज का आयोजन किया जाएगा। उज्जैन  में इस अनूठे आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है।

ये भी पढ़ें:  इंदौर DAVV की यूजी एग्जाम टाइमटेबल में बदलाव: थर्ड ईयर की परीक्षाएं 12 अप्रैल तक, रिजल्ट भी अब मई में आएगा, देखें नया शेड्यूल

Advertisment

Ujjain Mahakal Reception
Advertisment
चैनल से जुड़ें