Advertisment

Sports Youth Budget 2026: मध्यप्रदेश में खेलों के विकास के लिए 815 करोड़ का बजट, खेलो इंडिया एमपी के लिए 230 करोड़ का प्रावधान

मध्यप्रदेश सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट बुधवार, 18 फरवरी को वित्त मंत्री देवड़ा ने विधानसभा में पेश किया। उन्होंने खेलों के बजट में 815 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। जिसमें 230 करोड़ खेलो इंडिया एमपी पर खर्च होगा।

author-image
BP Shrivastava
Sports Budget 2026 MP

Madhya Pradesh (MP) Sports Youth Budget 2026 Update: मध्यप्रदेश सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट बुधवार, 18 फरवरी को वित्त मंत्री देवड़ा ने विधानसभा में पेश किया। उन्होंने खेलों के बजट में 815 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। जिसमें 230 करोड़ खेलो इंडिया एमपी पर खर्च होगा यानी खेल बजट का 28 फीसदी पैसा खेलो इंडिया एमपी की एक्टिविटी पर लगेगा।

Advertisment

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण देते हुए कहा कि खेल गतिविधियां स्वस्थ मनोरंजन के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते 74 मेडल

उन्होंने कहा, पिछले दो वर्षों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 19 स्वर्ण, 29 रजत और 26 कांस्य पदक जीते हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर 189 स्वर्ण, 131 रजत और 118 कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है।

सभी विधानसभाओं में बन रहे स्टेडियम

युवाओं की खेल में रुचि को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बीते दो साल में विभिन्न योजनाओं का विस्तार किया है। “सीएम युवा-शक्ति” योजना के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में सर्वसुविधायुक्त एवं सर्वसुलभ स्टेडियम उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य प्रारंभ किया गया है। 

Advertisment

11 अकादमियों में 18 खेलों की अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं

वर्तमान में प्रदेश की 11 खेल अकादमियों में 18 खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की अधोसंरचना, उपकरण और प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश में 4 हॉकी टर्फ तथा 30 खेल स्टेडियम निर्माणाधीन हैं। खेल एवं युवा कल्याण के क्षेत्र के लिए 815 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।

किसके लिए कितना प्रावधान ?

  • खेलो इंडिया एमपी के अन्तर्गत रुपये 230 करोड़।

  •  खेल अकादमियों की स्थापना के अन्तर्गत रुपये 164 करोड़।

  • स्टेडियम एवं खेल अधोसंरचना निर्माण के अन्तर्गत रुपये 161 करोड़।

ये भी पढ़ें: MP Budget 2026: ग्रामीण विकास का 40 हजार Cr का बजट, ये पिछले बजट से 12% अधिक, रोजगार-मकान के लिए सबसे ज्यादा, रोड-पुलिया के बाद पोषण पर फोकस

Advertisment

Sports Budget 2026 MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें