Advertisment

MP के नागरिकों के लिए कंट्रोल रूम: खाड़ी देशों में फंसे लोगों को फोन, व्हाट्सएप और ईमेल पर मिलेगी मदद, 24 घंटे खुला रहेगा सेंटर

नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में एक स्पेशल कंट्रोल रूप स्थापित कर दिया है, जो चौबीसों घंटे मध्यप्रदेश के नागरिकों के लिए खुला रहेगा। जहां टेलीफोन, व्हाट्सएप और ईमेल से प्रदेश सरकार तक मदद की मांग पहुंचा सकते हैं।

author-image
sanjay warude
Israel-America-Iran War

Israel-America-Iran War Gulf Countries MP Citizens: इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे वॉर में फंसे मध्यप्रदेश के नागरिकों के लिए राहत की खबर है। 

Advertisment

दरअसल, मिडिल ईस्ट में इस वॉर से खाड़ी देश के यूएई के दुबई, अधू धाबी, कतर, ओमान, कुवैत, बहरीन और सउदी अरब भी प्रभावित है। जहां बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश के मूल निवासी पढ़ाई, नौकरी, व्यापार या पर्यटक के रूप में गए हैं। इस वॉर में एमपी के कई नागरिक अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान है। इनके लिए अब तक एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का कोई शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।

दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में कंट्रोल रूम

खाड़ी देशों में फंसे उन नागरिकों की मदद के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने कमर कस ली है। नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में एक स्पेशल कंट्रोल रूप स्थापित कर दिया है, जो चौबीसों घंटे मध्यप्रदेश के नागरिकों के लिए खुला रहेगा। जहां टेलीफोन, व्हाट्सएप और ईमेल से प्रदेश सरकार तक मदद की मांग पहुंचा सकते हैं।

Advertisment

सूचना नहीं, विदेश मंत्रालय से दिलाएंगे राहत

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह कंट्रोल रूम सिर्फ सूचना के लिए ही नहीं, बल्कि विदेश मंत्रालय और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ सीधे संपर्क में रहकर तुरंत सहायता पहुंचाने का काम भी करेगा।

इमरजेंसी के लिए यहां करें संपर्क

हेल्पलाइन नंबर 011-26772005
व्हाट्सएप 9818963273
ईमेल [email protected]

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश का मौसम: एमपी में दूसरे दिन भी तपा धार, यहां का तापमान 35.9°C, भोपाल समेत छह रीजन में पारा सामान्य से ज्यादा

Advertisment
hindi news MP news Gulf Countries MP Citizens Israel America Iran War
Advertisment
चैनल से जुड़ें