Advertisment

Sehore Petrol Fire Incident: सीहोर में युवती ने खुद पर उढेला पेट्रोल और लगाई आग, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

Sehore Petrol Fire Incident: मध्य प्रदेश में सीहोर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आदिवासी युवती ने सरेराह खुद पर पहले पेट्रोल डाला फिर आग लगा ली।

author-image
anjali pandey
breaking news

Sehore Petrol Fire Incident: मध्य प्रदेश में सीहोर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

Advertisment

सीहोर के लाड़कुई गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक आदिवासी युवती ने सरेराह खुद पर पहले पेट्रोल उढेल लिया और फिर माचिस की तीली से खुद को आग लगा ली। ये देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं  ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

गंभीर बनी हुई है घायल युवती की हालत

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने 112 की मदद से घायल युवती को भैरूंदा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल युवती को प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गोंडी गुराडिया ससुराल, लाड़कुई में मायका

जानकारी के अनुसार घटना आज रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे लाड़कुई गांव की बताई जा रही है। सीहोर एसपी दीपक शुक्ला के मुताबिक, महिला की पहचान विनीता पति सुनील ऊईके (26) निवासी गोंडी गुराडिया (हाल मायका लाड़कुई) के रूप में हुई है। विनीता ने लाड़कुई कस्बे में खुद अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर माचिस से आग लगा ली। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज किया जा रहा है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: आधार अपडेशन हुआ आसान: घंटों कतार में खड़े रहने की झंझट खत्म, ऑनलाइन अपॉइन्टमेंट बुक करें और बचाएं टाइम

Sehore Petrol Fire Incident
Advertisment
चैनल से जुड़ें