Advertisment

Rojgar Budget 2026: रोजगार के लिए करोड़ों का प्रावधान, 85 हजार युवाओं को नौकरी का ऑफर

मध्यप्रदेश सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट में कौशल विकास और रोजगार के तहत अलग-अलग योजनाओं और संस्थाओं के लिए करोड़ों रुपए के प्रावधान किए हैं। 608 रोज़गार मेलों तथा युवा संगम कार्यक्रम के माध्यम से 85 हज़ार युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किये गये हैं।

author-image
BP Shrivastava
Rojgar Budget 2026

Madhya Pradesh (MP) Rojgar Budget 2026 Update: मध्यप्रदेश सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट बुधवार, 18 फरवरी को वित्त मंत्री देवड़ा ने विधानसभा में पेश किया। उन्होंने बजट में कौशल विकास और रोजगार के तहत अलग-अलग योजनाओं और संस्थाओं के लिए करोड़ों के प्रावधान किए हैं। 

Advertisment

साल 2025 में अब तक आयोजित 608 रोज़गार मेलों तथा युवा संगम कार्यक्रम के माध्यम से 85 हज़ार युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किये गये हैं।

रोजगार और युवाओं की ट्रेनिंग के लिए ये प्रावधान

  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत 750 करोड़ रुपये का प्रावधान।

  • पोलीटेक्निक संस्थाओं के लिए 295 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

  • स्वशासी तकनीकी संस्थाओं को सहायता के तहत 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।

  • ए.डी.बी. परियोजना (कौशल विकास) के लिए 110 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

  • मुख्यमंत्री कौशल अप्रेंटिसशिप योजना के लिए 100 करोड़ रुपये।

  • सीएम युवा शक्ति योजना के लिए 100 करोड़ रुपये।

  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लिए 95 करोड़ रुपये।

  • इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के लिए 70 करोड़ रुपये।

  • मुख्यमंत्री जन कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना के लिए 70 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

सरकार का दावा है कि इन बजटीय प्रावधानों से प्रदेश में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और युवाओं को रोजगार के अवसरों को मजबूती मिलेगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  Sports Youth Budget 2026: मध्यप्रदेश में खेलों के विकास के लिए 815 करोड़ का बजट, खेलो इंडिया एमपी के लिए 230 करोड़ का प्रावधान

Mohan Yadav MP Budget Rojgar Budget 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें