/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/mp-weather-update-2026-02-24-07-47-05.jpg)
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। बता दे, मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
वहीं कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। प्रदेश में अचानक बदल रहे मौसम के पीछे की वजह बंगाल की खाड़ी में अचानक बन रहा दवाब है।
इन जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/screenshot-2026-02-24-073358-2026-02-24-07-47-26.png)
तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी
अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में गरज-चमक के साथ 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है।
प्रदेश में तापमान की स्थिति
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ संभागों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.2°C दर्ज किया गया, जबकि बड़वानी के तालुन में अधिकतम तापमान 33.9°C रिकॉर्ड हुआ।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/screenshot-2026-02-24-073448-2026-02-24-07-47-26.png)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/screenshot-2026-02-24-073456-2026-02-24-07-47-26.png)
भोपाल का मौसम
राजधानी भोपाल में मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, सुबह हल्की धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम 15°C रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: लो प्रेशर का असर: छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम रहेगा अस्थिर
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/screenshot-2026-02-24-073352-2026-02-24-07-47-26.png)
मौसम क्यों बदल रहा है
दरअसल, दक्षिण-पश्चिम एवं मध्य बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र, साथ ही विभिन्न ट्रफ रेखाएं और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता मौसम में बदलाव का कारण बन रही हैं। अगले 24 घंटों में यह सिस्टम उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ते हुए कमजोर पड़ सकता है।
किसानों और नागरिकों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने गरज-चमक के दौरान घरों में रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा खुले मैदानों में काम करने से बचने की सलाह दी है। किसानों को खड़ी फसलों की सुरक्षा और पशुधन को सुरक्षित स्थान पर रखने की हिदायत दी गई है। प्रदेश में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन स्थानीय स्तर पर मौसम गतिविधियां लोगों को सतर्क रहने का संकेत दे रही हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/screenshot-2026-02-24-073411-2026-02-24-07-47-26.png)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us