Advertisment

Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, रांची से दिल्ली आ रही थी एयर एंबुलेंस, एयर एंबुलेंस में मरीज सहित 7 लोग थे सवार

Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस झारखंड के छतार क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में एक मरीज समेत कुल 7 लोग सवार थे। हादसे के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

author-image
Shantanu Singh
air ambulance crash

Air Ambulance Crash: झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा झारखंड के छतार क्षेत्र में हुआ, जहां विमान गिर गया। घटना के समय एयर एम्बुलेंस में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें एक मरीज भी शामिल था जिसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था।

Advertisment

हादसे की वजह पता लगाने की प्रक्रिया जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की प्रक्रिया जारी है।

ATC से टूटा था विमान का संपर्क

एयर एंबुलेंस चतरा जिला के सिमरिया में क्रैश किया है। एयर एंबुलेंस पर सात लोग सवार थे। स्थानीय नागरिकों की सूचना मिलने के बाद चतरा जिला की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव के काम में लग गई है। दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस रेड बर्ड एविएशन का बताया जाता है. शाम के 7.34 बजे एयर एंबुलेंस का संपर्क एटीसी से टूट गया था।

Advertisment

AIR AMBULANCE

सिमरिया के पास एयर एंबुलेंस क्रैश

जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के कसियातु, झुमरी बागी गांव के पास हुई है. बताया जाता है कि रांची से उड़ान भरने के कुछ ही देर के बाद एयर एंबुलेंस का एटीसी से संपर्क टूट गया। इसके कुछ समय बाद चतरा जिला पुलिस को यह सूचना मिली कि सिमरिया के कसियातु, झुमरी बागी में एक एयर एंबुलेंस क्रैश कर गया है। जिसके बाद पुलिस व प्रशासन की टीम वहां पहुंच गयी है। 

air ambulance
Advertisment
चैनल से जुड़ें