/bansal-news/media/media_files/2026/02/05/mp-weather-update-13-2026-02-05-08-12-05.jpg)
MP Weather Update: मध्यप्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया हुआ है। गुरुवार, 5 फरवरी सुबह भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन सहित 30 से ज्यादा शहरों में मध्यम से घने कोहरे का असर देखने को मिला। कोहरे का सबसे ज्यादा असर दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों पर पड़ा। इसके कारण कई ट्रेनें लेट चल रही हैं।
बुधवार, 4 फरवरी को में सर्द हवाएं चलीं। जिससे सभी सिकुड़ते रहे। वहीं अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे ही रहा। कोहरे की वजह से ग्वालियर-चंबल में कहीं-कहीं विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। ऐसे में गाड़ियां चलाने के दौरान हादसे की आशंका बनी रही।
मौसमविभाग ने सुबह के समय जरूरी होने पर ही लोगों को यात्रा करने की सलाह दी है। कहा गया कि कोहरा होने पर गाड़ी चलाते समय या किसी ट्रांसपोर्ट के जरिए ट्रैवल करते समय विशेष सावधानी बरतें। ड्राइविंग धीरे करें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें।
इन जिलों में कोहरे का असर
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार सुबह भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में कोहरे का असर रहा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/04/5-february-2026-mp-map-2026-02-04-20-36-53.jpeg)
अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम ?
6 फरवरी- ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में घना कोहरा रहेगा। वहीं, भोपाल, गुना, अशोकनगर, इंदौर, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, विदिशा, सीहोर, रायसेन समेत कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।
7 फरवरी- कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। इस दिन बारिश का अलर्ट नहीं है
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/04/6-february-2026-mp-map-2026-02-04-20-36-53.jpeg)
इस वजह से ऐसा मौसम
वर्तमान में उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं आ रही हैं। इसी वजह से बुधवार को दिन में खूब सर्द हवाएं चलीं।
मौसम विभाग की अनुमान के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 8 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर फिर से प्रदेश में देखने को मिलेगा। 10 फरवरी से फिर बारिश होने की संभावना है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/04/7-february-2026-mp-map-2026-02-04-20-36-53.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/04/8-february-2026-mp-map-2026-02-04-20-36-53.jpeg)
नर्मदापुरम में पारा सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहा
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के तापमान में कोई विशेष उलटफेर नहीं हुआ है। ग्वालियर-चंबल और सागर संभागों में अधिकतम पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा, जिससे दिन में भी ठिठुरन बनी रही। जबकि नर्मदापुरम संभाग में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया।
भोपाल, उज्जैन संभागों में पारा सामान्य से ज्यादा
रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। शहडोल संभाग में न्यूनतम पारा सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा, जबकि भोपाल और उज्जैन संभागों में भी यह सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us