
Sagar Nurse Murder: मध्यप्रदेश के सागर जिले में बुधवार, 4 फरवरी 2026 की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शाहगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर अचानक गोलियों से फायरिंग होने लगी। इस हमले में सीएचसी की एक नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुट गई हैं।
सागर:नर्स दीपशिखा चढ़ार की ड्यूटी के दौरान मारी गोली, मौके पर हुई मौत#SagarNews#NurseMurder#CrimeNews#MPPolice#BreakingNews#LawAndOrder#HealthcareStaff#Violence#MPNews#JusticeDemandpic.twitter.com/NElDLSuNcs
— Bansal News Digital (@BansalNews_) February 4, 2026
घात लगाकर गेट के बाहर बैठे थे हमलावर
जानकारी के अनुसार, दीपशिखा चढ़ार शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर कार्यरत थीं। बुधवार रात नर्स दीपशिखा ड्यूटी पर थीं। किसी काम से स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर आईं और कुछ देर खड़ी रहीं। तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने गोलियों की फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग के बाद नर्स ने मौके पर दम तोड़ा
गोली लगने पर नर्स दीपशिखा मौके पर गिर पड़ी। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक दीपशिखा के शरीर से बहुत खून बह चुका था। डॉक्टरों ने जब नब्ज टटोली तो नर्स की सांसे थम चुकी थीं। वारदात के बाद मौके पर अफरा—तफरी का माहौल बन गया।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस पहुंची और मौके पर पंचनामा बनाकर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। वारदात के बाद शहर के आसपास मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस की एक टीम सीएचसी और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, देररात तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us