Advertisment

मध्यप्रदेश में फिर बढ़ी ठंड: अधिकतर जिलों में टेम्प्रेचर 10 डिग्री से कम, ग्वालियर-चंबल में ठिठुर रहे लोग, दो दिन बाद बारिश के आसार

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम का प्रभाव खत्म होने से मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। वहीं उत्तरी हवाओं ने दिन में जबरदस्त ठंडक घोल दी है, जिससे ठिठुरन पैदा हो गई है।

author-image
BP Shrivastava
mp weather

MP Weather Cold Update: वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम का प्रभाव खत्म होने से मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। वहीं उत्तरी हवाओं ने दिन में जबरदस्त ठंडक घोल दी है, जिससे ठिठुरन पैदा हो गई है। प्रदेश में रात का टेम्परेचर भी 10 डिग्री से नीचे आ गया है।

Advertisment

ओले-बारिश का दौर थमा

मौसम विभाग के मुताबिक, एक हफ्ते से वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से प्रदेश में ओले-बारिश का दौर चल रहा था, जो गुरुवार, 5 फरवरी को थम गया। इसके बाद से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। बीती रात ग्वालियर समेत 8 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं 30 से ज्यादा जिलों में कहीं हलका तो कहीं घना कोहरा छाया रहा।

राजगढ़ सबसे ठंडा रहा

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सबसे ठंडा राजगढ़ रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। वहीं रीवा में 7.2, खजुराहो में 8.2, दतिया में 8.4, दमोह और सतना में 9.6 डिग्री और पचमढ़ी में पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

बड़े शहरों सबसे ठंडा ग्वालियर 

बड़े शहरों में भोपाल और उज्जैन में 13 डिग्री, इंदौर में 13.2 डिग्री और जबलपुर में 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा ग्वालियर में ग्वालियर में 9 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे की वजह से दिल्ली से आने वाली मालवा, सचखंड, शताब्दी समेत कई ट्रेनों की टाइमिंग पर असर पड़ा है।

Advertisment

6 February 2026 MP Map

7 February 2026 MP Map

ये भी पढ़ें:  भोपाल में साइको किलर गिरफ्तार: 6 दिन से दे रहा था पुलिस को चकमा, लोगों ने ली राहत की सांस

8 February 2026 MP Map

3 दिन कैसा करेगा मौसम?

6 फरवरी: सुबह प्रदेश में कहीं-कहीं हलके से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिला। ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग के जिलों में सबसे ज्यादा असर देखा गया।

7 फरवरी- हलका कोहरा रहेगा। बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन ठंड का असर बढ़ा हुआ रहेगा।

Advertisment

8 फरवरी- कई जिलों में हलका से मध्यम कोहरा रहेगा। इस दिन बारिश का अलर्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें:  एमपी के मंत्री करण सिंह वर्मा की लाड़ली बहनों को धमकी: सीहोर में बोले– सरकारी कार्यक्रम में नहीं आईं तो कट जाएगा योजना से नाम, Video वायरल

MP Cold Update mp weather cold update
Advertisment
चैनल से जुड़ें