/bansal-news/media/media_files/2026/01/12/wea-2026-01-12-17-32-40.png)
MP Weather Update 12 January 2026: मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं देखे गए हैं प्रदेश भर के जिलों के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक,भोपाल संभाग के सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस शहडोल जिले के कल्याणपुर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस अनूपपुर जिले के अमरकंटक में रिकॉर्ड हुआ। ठंड का असर खासतौर पर उत्तरी और पूर्वी मध्यप्रदेश में ज्यादा देखने को मिल रहा है।
भोपाल का हाल
भोपाल में सोमवार सुबह 8:30 बजे तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता 85 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। शहर में भी सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।
सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले 5 शहर
| शहर (जिला) | तापमान (°C) |
|---|---|
| कल्याणपुर (शहडोल) | 4.8 |
| दतिया | 5.4 |
| राजगढ़ / ग्वालियर / पचमढ़ी (नर्मदापुरम) | 5.6 |
| मंडला | 5.9 |
| खजुराहो (छतरपुर) | 6.5 |
यह भी पढ़ें:सीजी कोयला लेवी घोटाला: ED ने सौम्या चौरसिया और अन्य के नाम खरीदी 2.66 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क की
नर्मदापुरम सबसे गर्म, मुरैना सबसे ठंडा दिन का तापमान
राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। इसके अलावा खंडवा में 29.1 डिग्री और खरगोन में 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। दूसरी ओर, मुरैना में दिन का तापमान सिर्फ 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। दतिया में 20.1 डिग्री और निवाड़ी के पृथ्वीपुर में 20.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इन जिलों में छाया हल्का कोहरा
मौसम विभाग ने बताया है कि भोपाल, रीवा, दतिया, नौगांव, ग्वालियर, सतना, खजुराहो, रतलाम, उज्जैन और गुना जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिला। इसके साथ ही ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है।
यह भी पढ़ें:भोपाल लोकल हॉलिडे 2026: राजधानी में चार सरकारी छुट्टियां घोषित, GAD ने जारी किया आदेश, जानें Date
यातायात पर पड़ सकता है असर
मौसम विभाग के अनुसार, देर रात और सुबह के समय घना कोहरा दृश्यता को काफी कम कर सकता है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन धीमी गति से चलाने की सलाह दी गई है।
कैसा रहा प्रदेश भर में तापमान और विजिबिलिटी
पूर्व मध्य प्रदेश
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) | विजिबिलिटी |
|---|---|---|---|
| छिंदवाड़ा | 26.0 | 8.8 | 04–10 किमी |
| दमोह | 26.2 | 10.0 | 04–10 किमी |
| जबलपुर | 26.7 | 9.8 | 02–04 किमी |
| खजुराहो | 23.4 | 6.5 | 500–1000 मी |
| मंडला | 27.8 | 5.9 | 02–04 किमी |
| नरसिंहपुर | 26.6 | 11.4 | 04–10 किमी |
| नौगांव | 22.0 | 7.0 | 500–1000 मी |
| रीवा | 23.6 | 7.0 | 01–02 किमी |
| सागर | 27.1 | 11.0 | 02–04 किमी |
| सतना | 26.0 | 9.0 | 01–02 किमी |
| सिवनी | 27.2 | 10.4 | 04–10 किमी |
| सीधी | 24.6 | 10.2 | 01–02 किमी |
| टीकमगढ़ | 22.7 | 9.2 | 04–10 किमी |
| उमरिया | 25.9 | 7.4 | 10–20 किमी |
| मलांजखंड | 23.0 | 8.1 | 04–10 किमी |
पश्चिम मध्य प्रदेश
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) | विजिबिलिटी |
|---|---|---|---|
| बैतूल | 25.8 | 10.2 | 10–20 किमी |
| भोपाल | 26.8 | 9.0 | 02–04 किमी |
| दतिया | 20.1 | 5.4 | 01–02 किमी |
| धार | 25.4 | 9.3 | 04–10 किमी |
| गुना | 24.7 | 10.1 | 02–04 किमी |
| ग्वालियर | 21.5 | 5.6 | 01–02 किमी |
| नर्मदापुरम | 29.7 | 13.2 | 04–10 किमी |
| इंदौर | 26.8 | 9.6 | 02–04 किमी |
| खंडवा | 29.1 | 10.4 | 04–10 किमी |
| खरगोन | 28.0 | 9.6 | 04–10 किमी |
| पचमढ़ी | 20.8 | 5.6 | 04–10 किमी |
| रायसेन | 27.0 | 9.5 | 04–10 किमी |
| राजगढ़ | — | 5.6 | 02–04 किमी |
| रतलाम | 25.2 | 9.6 | 500–1000 मी |
| शाजापुर | — | — | — |
| श्योपुर | 21.4 | 8.0 | 04–10 किमी |
| शिवपुरी | 22.0 | 7.0 | 04–10 किमी |
| उज्जैन | 27.5 | 9.4 | 01–02 किमी |
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us