मध्यप्रदेश में ठंड और कोहरे का असर जारी: ग्वालियर-चंबल समेत कई जिलों में दिखेगा असर

MP Weather Update 12 January 2026: मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम हल्की ठंड बनी रही बना रहा। वहीं कुछ इलाकों में शीत लहर का काफी असर रहा। कई इलाकों में सुबह के समय मध्यम और हल्का कोहरा छाया रहा सकता है जानिए मौसम का हाल।

mp weather update 12 jan

MP Weather Update 12 January 2026: मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम हल्की ठंड बनी रही बना रहा। वहीं कुछ इलाकों में शीत लहर का काफी असर रहा। बता दें भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भोपाल के अनुमान के मुताबिक प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय मध्यम और हल्का कोहरा छाया रहा सकता है, जिससे पर विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है। इसके साथ मौसम विभाग ने वाहन चालकों को हिदायत भी दी है की कोहरे की वजह से कुछ जगहा पर वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें:पति ने किए सपने पूरे, SI बनते ही पत्नी ने तोड़ा रिश्ता बोली पंडिताई और लुक से होती है शर्मिंदग

अधिकतम तापमान में दर्ज हुई बढ़ोतरी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश भर के संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में 2.3 से 3.3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे इन क्षेत्रों में दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास हुआ। वहीं राजधानी भोपाल के आस पास के कुछ क्षत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। बाकी संभागों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। 

यह भी पढ़ें:भोपाल के 39 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: रचना नगर, गौतम नगर समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित 

इन जिलों में कोहरे का असर

मौसम विभाग के अनुसार राजगढ़ जिले में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। वहीं सतना, सीधी, खजुराहो, दतिया, ग्वालियर, उज्जैन और रतलाम जिलों में हल्का कोहरा देखा गया। इसके अलावा राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है।

आने वाले दिनों का हाल

IMD भोपाल के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर में मौसमठंड बने रहने की उम्मीद है। सुबह के समय कोहरा और रात में ठंड का असर कुछ और दिनों तक जारी रह सकता है। 

वैधता: 12 जनवरी सुबह 8.30 से 13 जनवरी 2026 8.30 तक

weather 12

यह भी पढ़ें:कुख्यात अपराधी राजू ईरानी को सूरत से लाया गया भोपाल: चार अलग मामलों में हुई गिरफ़्तारी, राजधानी में 6 से ज्याद गैंग है सक्रिय

वैधता: 13 जनवरी सुबह 8.30 से 14 जनवरी 2026 8.30 तक

weather 13

यह भी पढ़ें:SIR के तहत मतदाताओं को बड़ी राहत: अब घर बैठे सुलझेगा No Mapping का पेंच, BLO ऐप में मैपिंग ऑप्शन फिर शुरू, जानें लास्ट डेट

वैधता: 14 जनवरी सुबह 8.30 से 15 जनवरी 2026 8.30 तक

weather 14

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article