Advertisment

मध्यप्रदेश में ठंड और कोहरे का असर बरकरार, कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

MP Weather Update 11 January 2026: मध्यप्रदेश में सर्दी का असर फिलहाल कम होता नहीं दिख रहा। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति लगातार बनी हुई है। जिसके चालते कई जिलों में शीत लहर की चेतावनी है।

author-image
Sourabh Pal
WEATHER UPDATE 11 JAN

MP Weather Update 11 January 2026: मध्यप्रदेश में सर्दी का असर फिलहाल कम होता नहीं दिख रहा है। प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य संभागों में ठंड का असर ज्यादा रहेगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने कुछ चेतावनियां साझा की हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। 

Advertisment

शीत लहर और घने कोहरे का डबल असर

छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया, निवाड़ी, ग्वालियर और भिंड जिलों में शीत लहर के साथ घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। शिवपुरी और श्योपुर में मध्यम कोहरा रह सकता है, जबकि मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना और पन्ना जिलों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

कई जिलों में मध्यम कोहरे की चेतावनी

राज्य के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने किसी बड़े मौसमीय खतरे की चेतावनी नहीं दी गई है, मगर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश की संभावना नहीं है और पूरे प्रदेश में मौसम ठंडा रहने का अनुमान है।

मौसम में सुधार के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में ठंड और कोहरे का असर धीरे-धीरे कम हो सकता है। कई जिलों में अब कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है, जिससे संकेत मिलते हैं कि हालात सामान्य की ओर बढ़ रहे हैं।

Advertisment

तापमान में बड़ा बदलाव नहीं 

राज्य में तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान थोड़ा कम बना रह सकता है। भोपाल और आसपास के इलाकों में हल्की धुंध के साथ ठंड का असर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: भोपाल लिटरेचर और आर्ट फेस्टिवल: पूर्व राजदूत मंजीत सिंह पुरी बोले पाकिस्तान की तरह भारत किसी की गोदी में नहीं बैठता

किसानों के लिए खास एडवाइजरी

कोहरे के कारण फसलों में नमी बढ़ सकती है, जिससे रोग फैलने का खतरा रहता है। किसानों को फसलों की नियमित निगरानी, पशुओं को ठंडी हवाओं से बचाने और उन्हें गुनगुना पानी देने की सलाह दी गई है।

Advertisment

यातायात और स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी

घने कोहरे के कारण सुबह और देर रात के समय वाहनों की रफ्तार धीमी रह सकती है। लोगों को फॉग लाइट का इस्तेमाल करने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। ठंड और कोहरे के कारण खांसी, जुकाम और सांस संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए गर्म कपड़े पहनने और मास्क के इस्तेमाल की सलाह दी गई है। मध्यप्रदेश में फिलहाल ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा। लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह मानने की जरूरत है।

वैधता: 11 जनवरी सुबह 8.30 से 12 जनवरी 2026 8.30 तक

यह भी पढ़ें:UP Deputy CM Accident: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की गाड़ी से टकराई गाय, बरेली में हुआ हादसा, देखें वीडियो 

weather 11

वैधता: 12 जनवरी सुबह 8.30 से 13 जनवरी 2026 8.30 तक

यह भी पढ़ें:मप्र नापतौल अधिकारी-कर्मचारी संघर्ष समिति सम्मेलन: अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी की अगुवाई में वेतनमान और स्थायीकरण जैसी 14 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन 

Advertisment

weather 12

वैधता: 13 जनवरी सुबह 8.30 से 14 जनवरी 2026 8.30 तक

यह भी पढ़ें: बलौदाबाजार हिंसा: आगजनी केस में बड़ी कार्रवाई, क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव और अमित बघेल के करीबी दिनेश वर्मा गिरफ्तार

weather 13

वैधता: 14 जनवरी सुबह 8.30 से 15 जनवरी 2026 8.30 तक

weather 14

aaj ka mausam mp ka mausam cold wave alert MP Weather Update 11 January 2026 11 january ka mausam
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें