Advertisment

इंदौर-ग्वालियर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट: एमपी में दो सिस्टम एक्टिव, रतलाम में बारिश

मध्य प्रदेश के 22 जिलों में बुधवार, 18 फरवरी को आंधी, बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन भी शामिल हैं। इसी बीच रतलाम जिले के कई इलाकों में मंगलवार रात को बारिश हुई है।

author-image
BP Shrivastava
MP Weather Alert

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में बुधवार, 18 फरवरी को आंधी, बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन भी शामिल हैं। इसी बीच रतलाम जिले के कई इलाकों में मंगलवार रात को बारिश हुई है।

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार, 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण मौसम बदलेगा। गुरुवार, 19 फरवरी को भी ग्वालियर-चंबल में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बुधवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश होने की संभावना है। भोपाल, बड़वानी, खरगोन, देवास, सीहोर, विदिशा, सागर, दमोह, पन्ना और सतना में बादल छाए रह सकते हैं।

इस वजह से मौसम में बदलाव

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में तब्दीली आ रही है। इसका असर बुधवार को ज्यादातर जिलों में देखने को मिलेगा। इस वजह से न्यूनतम तापमान में फिलहाल बढ़ोतरी हो सकती है।

Advertisment

weather 1

कल इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार, 19 फरवरी को भी सिस्टम का असर देखने को मिलेगा। ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद सिस्टम कमजोर होगा। 

18 को फरवरी में तीसरी बार बारिश की संभावना

यदि 18-19 फरवरी को मौसम बदलता है और आंधी-बारिश होती है, तो ऐसा फरवरी महीने में तीसरी बार होगा। फरवरी के शुरू में आंधी-बारिश और ओले से ग्वालियर संभाग के जिलों में फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे कराया था।
मौसम विभाग का कहना है कि आंधी-बारिश का सबसे ज्यादा असर 18 फरवरी को होगा। इस दिन सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा। इसके बाद सिस्टम ब्रेक हो जाएगा।

weather 2

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • 18 फरवरी- 15 जिलों में बारिश का अलर्ट है। यहां गरज-चमक और आंधी चलने की भी संभावना है।

  • 19 फरवरी- ग्वालियर-चंबल के कुछ जिलों में सिस्टम का असर दिखाई देखा। जिससे हल्की बारिश हो सकती है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में किसान की हत्या: दिव्यांग किसान के सिर में गोली मारी, हमलावर फरार

होली तक रात में ठंड रहेगी

आज-कल प्रदेश में हल्की सर्दी का दौर जारी है और यह सिलसिला होली तक बरकरार रहने की संभावना है। ऐसा वर्षों से होता चला आ रहा है। रात और सुबह के समय सर्दी रहेगी। हालांकि, अधिकतर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर ही रहेगा। वहीं, दिन में 30 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें:  एमपी में आज पेश होगा डिजिटल बजट: मध्यप्रदेश के पेपरलेस रोलिंग बजट में हेल्थ, रोजगार, शिक्षा, किसान और टूरिज्म पर फोकस

Advertisment
mp weather alert
Advertisment
चैनल से जुड़ें