Advertisment

ग्वालियर में किसान की हत्या: दिव्यांग किसान के सिर में गोली मारी, हमलावर फरार

मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को डालचंद गुर्जर अपने भाइयों, राजवीर और एक अन्य के साथ खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही निवासी रामसेवक, सोनू, सुमनता, लल्ला, भब्बा और दीपू गुर्जर सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। 

author-image
sanjay warude
Gwalior Farmer Murder Case

Gwalior Farmer Murder Case: ग्वालियर जिले के गिरगांव में दिव्यांग किसान की हत्या का मामला सामने आया है।

Advertisment

जानकारी के अनुसार, मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को डालचंद गुर्जर अपने भाइयों, राजवीर और एक अन्य के साथ खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही निवासी रामसेवक, सोनू, सुमनता, लल्ला, भब्बा और दीपू गुर्जर सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने अचानक असलहे निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। डालचंद बचपन से ही बोलने और सुनने में असमर्थ (दिव्यांग) थे, जिसके कारण वह हमलावरों की आहट को भांप नहीं सके और एक गोली उनके सिर के आर-पार हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में लहूलुहान डालचंद को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल (JAH) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

गांव में तनाव को देखते हुए बढ़ाई सुरक्षा

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी गांव से फरार हो गए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Advertisment

आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

महाराजपुरा सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला पुराने आर्थिक विवाद से जुड़ा पाया गया है। फायरिंग में घायल युवक की मृत्यु के बाद अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Gwalior Farmer Murder Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें