मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र: 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगा, 19 दिन के सत्र में होंगी 12 बैठक

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने सत्र को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस दौरान कुल 19 दिन का सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें विधानसभा की 12 बैठकें होंगी।

MP Vidhansabha Budget Session February 16 to March 6 2026 hindi News

MP Vidhansabha Budget Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने सत्र को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस दौरान कुल 19 दिन का सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें विधानसभा की 12 बैठकें होंगी।

MP Vidhansabh 1

विधानसभा सत्र का कार्यक्रम

Mp Vidhansabah2

कब-कब चलेगी सदन की कार्यवाही

विधानसभा की अधिसूचना के मुताबिक, 16 फरवरी से शुरू होने वाले सत्र में 20 फरवरी तक लगातार सत्र चलेगा। यानी शुरु में लगातार 5 दिन कार्यवाही चलेगी। 
इसके बाद 23 से 27 फरवरी तक (5 दिन) सदन की कार्यवाही संचालित होगी। 

6 मार्च तक चलने वाले सत्र में मार्च महीने में 5 और 6 मार्च को बैठकें होंगी। यह 16वीं विधानसभा का नौवां सत्र होगा। सत्र के पहले दिन गर्वनर मंगु भाई पटेल विधानसभा में सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। इसके बाद सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव के जरिए चर्चा होगी।

इन तारीखों में नहीं होंगी बैठकें

विधानसभा के बजट सत्र की बैठकें जिन 7 दिनों में नहीं होंगी। यानी 21-22 फरवरी, इसके बाद 28 फरवरी से 4 मार्च तक बैठकें नहीं होंगी। अर्थात 19 दिन के सत्र में 7 दिन सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी।

पूरे सत्र के दौरान तीन दिन 20 फरवरी, 27 फरवरी और 6 मार्च को अशासकीय कार्यों के लिए भी दोपहर बाद 1.30 बजे से सदन की कार्यवाही का समय तय किया गया है।

MP Vidhansabha Budget Session February 16 to March 6 2026 hindi News (2)
मध्यप्रदेश विधानसभा।

10 फरवरी तक लिए जाएंगे स्थगन प्रस्ताव

विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 4 फरवरी तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 5 फरवरी तक ली जाएंगी। स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 - क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में 10 फरवरी से कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक ली जाएंगी।

साल 2026-27 का होगा बजट पेश

बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। इसके साथ ही राज्य से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा, प्रश्नकाल और विभिन्न विधायी कार्य भी किए जाएंगे। विपक्ष द्वारा सरकार को कई मुद्दों पर घेरना का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:CM की चेतावनी-मंत्री के चैलेंज पर PCC चीफ का पलटवार: कहा- 25 साल में शुद्ध जल नहीं दे पाए, सवाल पूछने वालों को गालियां देते हो, जनता जवाब देगी

विधानसभा सचिवालय के अनुसार, सत्र के दौरान सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सदन संचालन को सुचारु रूप से चलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

इसी के साथ बजट सत्र को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: रीजनल AI इम्पैक्ट समिट 2026: एआई से कुपोषण और कृषि समस्याओं का समाधान, CM ने कहा- गांवों तक पहुंचेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजुकेशन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article