Advertisment

जांच रिपोर्ट में बेनकाब हुए AIG राजेश मिश्रा: विभागीय जांच में फैशन डिजाइनर के देहशोषण और लाखों की ठगी के आरोप सिद्ध, अब सरकार लेगी फैसला

एमपी पुलिस के अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा पर राजस्थान की एक फैशन डिजाइनर द्वारा लगाए गए शारीरिक शोषण और ठगी के आरोप सही पाए गए हैं। DGP को सौंपी गई रिपोर्ट अब गृह विभाग और सीएम के पास भेजी गई है।

author-image
Vikram Jain
mp police aig rajesh mishra guilty sexual harassment fraud fashion designer case hindi news zvj

MP Police AIG Rajesh Mishra Investigation: मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और पीटीआरआई (PTRI) में पदस्थ एआईजी राजेश कुमार मिश्रा पर लगे गंभीर आरोपों की विभागीय जांच में पुष्टि हो गई। राजस्थान की एक महिला फैशन डिजाइनर ने एआईजी पर शादी का झांसा देकर देहशोषण करने, मानसिक उत्पीड़न और लाखों रुपए की चपत लगाने का आरोप लगाया था। सीआईडी डीआईजी द्वारा की गई जांच में यह पाया गया है कि अधिकारी ने न केवल नैतिक मर्यादाएं लांघीं, बल्कि शासकीय सेवा नियमों का भी उल्लंघन किया। जांच में शारीरिक और आर्थिक शोषण के आरोप सही पाए गए हैं। अब रिपोर्ट अब गृह विभाग और मुख्यमंत्री के पास कार्रवाई के लिए लंबित है।

Advertisment

एआईजी मिश्रा के खिलाफ जांच रिपोर्ट

राजस्थान की एक फैशन डिजाइनर के गंभीर आरोपों के मामले में पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (PTRI) में पदस्थ राज्य पुलिस सेवा के एआईजी राजेश कुमार मिश्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फैशन डिजाइनर द्वारा भेजे गए ई-मेल और साक्ष्यों के आधार पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने इस मामले की जांच डीआईजी (सीआईडी) तरुण नायक को सौंपी थी। 21 नवंबर को दर्ज किए गए बयानों और होटल बिलों की जांच के बाद आई रिपोर्ट ने एआईजी को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

शादी का झूठा वादा और देहशोषण

शिकायत के अनुसार, एआईजी मिश्रा ने खुद को कुंवारा या परिस्थितियों का शिकार बताकर फैशन डिजाइनर से नजदीकी बढ़ाई। उन्होंने शादी का वादा कर इंदौर, भोपाल, दिल्ली और मुंबई के नामी होटलों में महिला का शारीरिक शोषण किया। जांच में पाया गया कि एआईजी शादीशुदा होने और दो बेटियों के पिता होने के बावजूद दूसरी महिला के साथ अनैतिक संबंधों में लिप्त थे।

लाखों की ज्वेलरी और डिजाइनर कपड़ों की ठगी

जांच रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाला खुलासा आर्थिक शोषण को लेकर हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार:

Advertisment
  • अक्टूबर 2025 में एआईजी अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ जयपुर के 'हॉलीडे इन' होटल में रुके, जिसका 1.19 लाख रुपए का बिल पीड़िता ने भरा।
  • एआईजी ने अपने और परिवार के लिए 27.09 लाख रुपए की ज्वेलरी और 3.07 लाख रुपये के डिजाइनर कपड़े खरीदे, जिनका भुगतान भी महिला से कराया गया।
  • कुल मिलाकर 32 लाख रुपए से अधिक की राशि अधिकारी ने महिला से ऐंठी और बाद में उसे हर जगह से ब्लॉक कर दिया।

फैशन डिजाइनर ने दिए थे सबूत

पूरा मामला तब सामने आया जब राजस्थान की फैशन डिजाइनर ने अक्टूबर और नवंबर में मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक को ईमेल भेजकर शिकायत की। अपनी शिकायत को पुख्ता करने के लिए उन्होंने होटल के बिल और गहनों की रसीदें भी सबूत के तौर पर सौंपीं। डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर हुई जांच में महिला ने अपने बयान दर्ज कराए, जिसके बाद अब जांच रिपोर्ट में एआईजी पर लगे सभी आरोपों की पुष्टि हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें... MP Police officer controversy: एमपी में AIG पर शोषण और लाखों की धोखाधड़ी के आरोप, फैशन डिजाइनर ने पेश किए सबूत, DGP ने लिया संज्ञान

Advertisment

सेवा नियमों का उल्लंघन दुरुपयोग

विभागीय जांच में केवल अनैतिक संबंध ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही भी सामने आई है। एआईजी मिश्रा ने बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के मुख्यालय छोड़ा और अपने निजी दौरों पर सरकारी सुरक्षाकर्मी (आरक्षक) को साथ ले गए, जो सीधे तौर पर शासकीय सेवा नियमों का उल्लंघन है।

अब मुख्यमंत्री के हाथ में फैसला

विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि हो गई। पुलिस मुख्यालय ने अपनी जांच रिपोर्ट गृह विभाग को भेज दी है। चूंकि एआईजी एक क्लास-1 अधिकारी हैं, इसलिए उन पर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई या निलंबन का फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।

Police Department Investigation, MP Police, AIG Rajesh Mishra Investigation, AIG Rajesh Mishra, MP Police News, Bhopal AIG Rajesh Mishra Case, Fashion Designer Fraud, MP Police Harassment case, AIG Rajesh Mishra Investigation Report, CM Mohan Yadav bhopal Police Department Investigation | bhopal police

Advertisment
bhopal Police Department Investigation mp police bhopal police AIG Rajesh Mishra Investigation CM Mohan Yadav MP Police officer controversy
Advertisment
चैनल से जुड़ें