Advertisment

'फर्जी किसान' बयान पर भड़के कमलनाथ: मंत्री विश्वास सारंग पर 'सबूतों' के साथ साधा निशाना, बोले- किसानों से माफी मांगें

मध्यप्रदेश में किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के आरोप पर पूर्व सीएम कमलनाथ भड़क गए और उन्होंने X पर पोस्ट कर सबूतों के साथ मंत्री सारंग से किसान भाइयों से माफी मांगने की बात कही।

author-image
BP Shrivastava
kamalnath vs Vishwas Sarang Controversy

MP farzi kisan Controversy: मध्यप्रदेश में किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के आरोप पर पूर्व सीएम कमलनाथ भड़क गए और उन्होंने X पर पोस्ट कर सबूतों के साथ मंत्री सारंग से किसान भाइयों से माफी मांगने की बात कही। इसे लेकर सियासी गलियारों में जबरदस्त हलचल है। 

Advertisment

मंत्री विश्वास सारंग ने यह कहा

अब पहले जानते हैं मंत्री विश्वास सारंग ने क्या है ? उन्होंने अरोप लगाया है कि कमलनाथ सरकार (साल 2019) के दौरान जो कर्जमाफी हुई थी। वह 'फर्जी किसानों' के नाम पर की गई, जिससे सहकारी बैंकों और सोसाइटियों की आर्थिक हालत खराब हो गई। सारंग ने इसे 'फर्जी लोन माफी योजना' करार दिया और कहा कि वर्तमान मोहन यादव सरकार अब इन संस्थाओं की स्थिति सुधार रही है।

कमलनाथ ने पलटवार में बोले

पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने X पर पोस्ट किया जिसमें मंत्री विश्वास सारंग पर पलटवार किया और उन किसानों की पूरी सूची जारी कर दी, जिनका कर्ज माफ किया था। जानें कमलनाथ ने क्या कहा...

किसानों के साथ रात-दिन धोखा करने वाली भाजपा सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने मेरी सरकार के दौरान हुई किसान कर्ज माफी को लेकर सरासर झूठ बोला है। इस झूठ के लिए उन्हें मध्य प्रदेश की जनता और किसान भाइयों से माफी मांगनी चाहिए।
सच्चाई यह है कि कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही मैंने सबसे पहला काम किसानों की कर्ज माफ़ी का किया था। कांग्रेस सरकार ने दो चरणों में 26, 95, 381 (लगभग 2 लाख) किसानों का 11, 646.96 करोड़ रुपया का कर्ज माफ किया गया। किस जिले में कितने किसानों का कितना कर्ज माफ किया गया, इसकी सूची संलग्न है।

Advertisment

Kamal Nath Twite

ये भी पढ़ें:  ग्वालियर में कैलाश खेर के कॉन्सर्ट में हंगामा: शो के दौरान भड़के सिंगर, बोले-जानवर गिरी मत दिखाइए

अगर भारतीय जनता पार्टी छलपूर्वक कांग्रेस की सरकार गिराकर अपनी सरकार नहीं बनाती तो प्रदेश के बाकी किसानों का कर्ज भी माफ कर दिया जाता।
बेहतर होगा झूठ और फरेब से प्रदेश की जनता को भ्रमित करने के बजाए भाजपा किसानों से किए गए वे वादे निभाए जो उसने चुनाव के समय किए थे।
गेहूं और धान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का जो वादा भाजपा ने किया था, उसे आज तक पूरा नहीं किया है। प्रदेश के किसानों की आमदनी घटती जा रही है। रबी हो या खरीफ दोनों सीजन में प्रदेश का किसान खाद के लिए बुरी तरह परेशान हैं।
बेहतर होगा कि झूठे दावे करने की बजाय भाजपा सरकार किसानों के कल्याण पर ध्यान दे और अगर वाकई कर्ज माफी के प्रति उसकी कोई संवेदनशीलता है तो प्रदेश के सभी किसानों का कर्ज तत्काल माफ करे।

kamal Nath

ये भी पढ़ें:  ब्लैकमेल किए जा रहे दीपक जोशी: पूर्व मंत्री की पत्नी पल्लवी ने कहा- उनकी जान को खतरा, बीजेपी ने किया किनारा

Advertisment
kamalnath vs Vishwas Sarang Controversy MP farzi kisan Controversy
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें