Advertisment

ब्लैकमेल किए जा रहे दीपक जोशी: पूर्व मंत्री की पत्नी पल्लवी ने कहा- उनकी जान को खतरा, बीजेपी ने किया किनारा

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी से जुड़े कथित पत्नी त्रिकोण मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। खुद को दीपक जोशी की पत्नी बताने वाली कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका नया वीडियो सामने आया है।

author-image
BP Shrivastava
Deepak Joshi Marriage Controversy Update

Deepak Joshi Marriage Controversy Update: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी से जुड़े कथित पत्नी त्रिकोण मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। खुद को दीपक जोशी की पत्नी बताने वाली कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे भोपाल के नेहरू नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में खड़ी नजर आ रही हैं। वीडियो गुरुवार, 25 दिसंबर की रात रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है।

Advertisment

... और क्या बोलीं पल्लवी राज

वीडियो में पल्लवी राज सक्सेना कहती हैं कि कुछ लोगों द्वारा उनके और दीपक जोशी के विवाह को अवैधानिक बताया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने आर्य समाज मंदिर के संस्थापक विजय आर्य से बात करने का हवाला देते हुए कहा कि यह एक वैधानिक संस्था है और यहां संपन्न हुआ विवाह पूरी तरह लीगल है। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में आर्य समाज संस्था इस विवाह को लेकर अपना दावा पेश करेगी।

पल्लवी ने कहा- शादी को गलत बताने से ठेस पहुंची

पल्लवी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जिन्होंने उनके विवाह को गलत ठहराया है, उनके खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान उनकी अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाले हैं और संस्था की छवि को भी नुकसान पहुंचाया गया है। पल्लवी का कहना है कि उनकी और दीपक जोशी की शादी माता-पिता, भाई-भाभी और दोनों परिवारों की मौजूदगी में हुई है।

pallavi1
दीपक जोशी के साथ पल्लवी राज सक्सेना ने ये फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। साथ ही कुछ अन्य वीडियो भी पोस्ट किए।
Advertisment
pallavi2
दीपक जोशी के साथ पल्लवी इस तस्वीर में काफी नजदीक दिखाई दे रही हैं।

कहा- 20 दिसंबर के बाद से पति से बात नहीं हुई

पल्लवी ने वीडियो में यह भी कहा- मेरी दीपक जोशी से आखिरी बातचीत 20 तारीख (20 दिसंबर) को श्वेता पटेल के मोबाइल से कॉन्फ्रेंसिंग के मार्फत हुई थी। उसके बाद आज तक मेरी पति दीपक जोशी से बात नहीं हो पाई है। उनका मेरे पास कोई फोन नहीं आया है।

लोगों से पति दीपक को सामने लाने की अपील

पल्लवी ने आगे कहा, एक विधायक जी ने प्रेस से कहा है कि नम्रता जोशी ब्लैकमेलर है। वह लोगों को ब्लैकमेल करती है। उसने उनको भी बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया है। हो सकता है कि उसने हमारे पति को ब्लैकमेल और प्रताड़ित किया हो। मुझे अपने पति की चिंता हो रही है कि उनकी जान सुरक्षित रहे। वे जहां भी हों, सुरक्षित हों। मैं लोगों से निवेदन करती हूं कि मेरे पति को सामने लेकर आओ।

4 दिसंबर को पहली बार मामला सामने आया

यह मामला 4 दिसंबर 2025 को तब सार्वजनिक हुआ, जब महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें पूर्व मंत्री दीपक जोशी उनकी मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं।

Advertisment

दीपक की वास्तिक पत्नी कौन ‌‌?

इन तस्वीरों के सामने आते ही यह विवाद गरमा गया। दो और महिलाएं, नम्रता जोशी और शिखा जोशी ने भी दीपक जोशी की पत्नी होने का दावा ठोंक दिया। उसके बाद से ही मामला सुर्खियों में बना हुआ है। अब सवाल खड़ा हो गया कि आखिर दीपक जोशी की वास्तविक पत्नी कौन है ?

बीजेपी बोली- दीपक प्राथमिक सदस्य भी नहीं

महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से 4 दिसंबर को शादी के बाद चर्चा में आए पूर्व मंत्री दीपक जोशी से बीजेपी ने दूरी बना ली है। बीजेपी संगठन ने कहा है कि दीपक जोशी की पार्टी में वापसी नहीं हुई है। वे प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं।

शिवराज सिंह के सामने बीजेपी में वापसी का ऐलान

दीपक जोशी ने 6 मई 2023 को बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने देवास जिले की खातेगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन वे हार गए। चुनाव हारने के बाद बुधनी विधानसभा उपचुनाव के दौरान उन्होंने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में मंच से बीजेपी में घर वापसी का ऐलान किया था।

Advertisment
Deepak Joshi BJP
7 नवंबर 2024 को बुधनी में शिवराज सिंह चौहान के मंच से दीपक जोशी की बीजेपी में वापसी हुई, लेकिन संगठन इसे नहीं मान रहा।

दीपक की नहीं हुई घर वापसी- सबनानी

अब बीजेपी ने दीपक की शादियों को लेकर विवाद के बीच देवास के बीजेपी जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी रहे भगवानदास सबनानी ने कहा कि दीपक की बीजेपी में वापसी नहीं हुई है।

सेंधव ने कहा- दीपक कांग्रेस में चले गए थे। किसी आम सभा में शिवराज सिंह ने उन्हें दुपट्‌टा पहनाया होगा, लेकिन जब हमारे तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और हितानंद  थे उस समय सदस्यता ग्रहण नहीं की थी।

Advertisment

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में कैलाश खेर के कॉन्सर्ट में हंगामा: शो के दौरान भड़के सिंगर, बोले-जानवर गिरी मत दिखाइए

दीपक जोशी का सियासी सफर

  • 1983- दीपक जोशी वर्ष 1983 में लगातार भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारी समिति के सदस्य रहे हैं।

  • 1984-एक साल के लिए शासकीय हमीदिया कॉलेज भोपाल के छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए।

  • 1901- बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल की कार्यकारी परिषद के सदस्य बने। वे 1994 तक इसके सदस्य रहे।

  • 2000-मप्र बीजेपी के उपाध्यक्ष बने।

  • 2003-बागली विधानसभा क्षेत्र से 12वीं विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के श्यामलाल बाकूलाल को 12570 मतों से पराजित किया।

  • 2008- दीपक जोशी ने हाटपीपल्या से चुनाव लड़ा और फिर से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राजेंद्र सिंह बघेल करे हराया।

  • 2013- लगातार तीसरी बार विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने फिर से राजेंद्र सिंह बघेल को हराया। बाद में शिवराज सरकार में राज्य मंत्री बने।

  • 2018- विधानसभा चुनाव में हाटपिपल्या मीट से कांग्रेस के मनोज चौधरी ने दीपक जोशी को हरा दिया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी।

  • 2020- हाटपिपल्या समेत 28 सीटों पर उपचुनाव हुए। बीजेपी ने दीपक की जगह कांग्रेस से आए मनोज चौधरी को टिकट दिया।

  • 2023- अपनी उपेक्षा से नाराज होकर जोशी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन की।

  • 2023-कांग्रेस ने दीपक को खातेगांव से टिकट दिया था। वे इस चुनाव में हार गए थे।

  • 2024- बुधनी विधानसभा उपचुनाव के दौरान जोशी की बीजेपी में शिवराज सिंह चौहान ने वापसी कराई थी, लेकिन इससे पार्टी संगठन इनकार कर रहा है।

ये भी पढ़ें: 'फर्जी किसान' बयान पर भड़के कमलनाथ: मंत्री विश्वास सारंग पर 'सबूतों' के साथ साधा निशाना, बोले- किसानों से माफी मांगें

Advertisment

Deepak Joshi Marriage Controversy Deepak Joshi Marriage Controversy Update
Advertisment
चैनल से जुड़ें