/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/mp-congress-leader-controversy-2026-02-23-18-05-47.jpg)
MP Congress Leader Controversy: कांग्रेस नेताओं की घेरलू कलह आजकल खूब चर्चा में दीपक जोशी (तीन पत्नियों का मामला) के बाद अब पार्टी के दिग्गज नेता महेंद्र सिंह चौहान का उनकी दूसरी युवा पत्नी से विवाद सुर्खियों में है। महेंद्र सिंह कांग्रेस नेता अजय सिंह 'राहुल भैया' दाएं हाथ माने जाते हैं। वे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बुधनी से किस्मत आजमा चुके हैं, पर कामयाबी हाथ नहीं लगी।
महेंद्र सिंह पर उनकी दूसरी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिनमें पत्नी की पहले आईएएस से शादी तोड़वा दी और फिर बरगलाकर खुद से शादी करने तक का आरोप है।
बैंकर पत्नी ने हबीबगंज थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि शादी के कुछ साल बाद ही महेंद्र सिंह उन्हें दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे और इसकी क्रूरता की इंतहा इसी महीने 9 फरवरी को हो गई, जब उन्होंने दोहपर 2 बजे उनके (पत्नी) साथ मारपीट और घर से बाहर निकाल दिया। पत्नी ने आरोप लगाया कि महेंद्र सिंह ने धमकी दी कि 2 करोड़ और कार लेकर नहीं आई तो जान से मार दूंगा।
शिखा के पहले पति आईएएस...और जिंदगी खुशहाल थी
कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी शिखा सिंह के विवाद की कहानी फिल्मी एपिसोड से कम नहीं है। शिखा सिंह एक अच्छे, पढ़े-लिखे परिवार से आने आती हैं। उन्होंने एमबीए किया है और बैंक में मैनेजर हैं। उनके रिश्तेदार पुलिस महकमे में आला पदों पर रहे हैं। साल 2003 में उनकी शादी मध्यप्रदेश कैडर के एक आईएएस अफसर से हुई। भोपाल के पॉश इलाके 'चार इमली' में उनका सरकारी बंगला था और जिंदगी खुशहाल थी।
शिखा सिंह खुद एक प्रतिष्ठित बैंक में मैनेजर थीं। इसी बीच उनकी जिंदगी में महेंद्र सिंह चौहान नाम के शख्स की एंट्री होती है।
सामान्य मुलाकातें प्यार में तब्दील होने लगती हैं।
उस वक्त महेंद्र सिंह NITTTR (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च ) के चेयरमैन थे। बकौल, शिखा ‘वे अक्सर उनसे मिलने बैंक आने लगे थे। उन्होंने मुझे मेरे IAS पति से अलग होने के लिए उकसाना शुरू कर दिया और वे इसमें कामयाब भी रहे।’ साल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/mahendra-singh-chauhan-2026-02-23-18-42-31.jpg)
...तो शिखा के परिवार में आ गया था भूचाल
उन्होंने (महेंद्र सिंह) अपनी पत्नी (पहली ) के बारे में ऐसी भावुक बातें कहीं, जिससे शिखा का उनसे भावनात्मक लगाव हो गया। इसके बाद महेंद्र सिंह ने शिखा की मुलाकात अपने दोनों बच्चों से भी कराई। शिखा ने कहा कि चौहान की बेटी ने उन्हें बताया था कि उनके माता-पिता एक दशक से अलग-अलग कमरों में सोते हैं। जब शिखा ने इस रिश्ते के बारे में अपनी फैमिली को बताया, तो भूचाल आ गया।
पिता की कठोर चेतावनी की अब आ रही याद
पिता (शिखा के पिता) ने कठोर शब्दों में चेतावनी दी, ‘तुम चार इमली (आईएएस अफसरों का रिहायशी इलाका) से सीधे सड़क पर आ जाओगी।’ फैमिली के हर सदस्य ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया था, क्योंकि चौहान न केवल शादीशुदा थे, बल्कि शिखा से उम्र में 20 साल का अंतर था। उस समय चौहान की बेटी 17 और बेटा 15 साल का था। शिखा की मानें तो वे चौहान की बातों में आ गई थी।
शुरुआती साल अच्छे बीते, फिर बंदिशों का दौर
शिखा सिंह ने बताया कि शादी के बाद शुरुआती कुछ साल अच्छे बीते। चौहान और उनके दो बच्चों के साथ रहने लगीं। इसके बाद उनका अपना एक बेटा भी हुआ, लेकिन यह खुशहाली ज्यादा दिन नहीं चली। शिखा का आरोप है कि जल्द ही उन पर बंदिशें लगनी शुरू हो गईं। उनके साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार होने लगा और दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।
शिखा बोलीं- जहर के घूंट पीकर बहुत कुछ सहन किया
शिक्षा बताती हैं, शादी का फैसला उनका था, इसलिए मैं जहर के घूंट पीकर चुप रहती रही। शिखा ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को दिए अपने आवेदन में कहा है कि शादी के 2-3 साल बाद ही पति का व्यवहार क्रूरतापूर्ण हो गया था। उन पर मायके से पैसे लाने का दबाव डाला जाने लगा। मुझसे कहा गया कि मैं अपने मायके की प्रॉपर्टी में हिस्सादार बनूं। जब मैंने इनकार किया तो मेरे साथ मारपीट की जाने लगी। इतना ही नहीं मेरे बेटे के साथ भी उनका बर्ताव क्रूर था। वे तमतमाते हुए मुझे और मेरे बेटे को कमरे में बंद कर देते थे।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/shikha-singh-2026-02-23-19-19-44.jpg)
महेंद्र सिंह पर जहर देकर मारने का आरोप
शिखा ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन मेरे पति ने मुझे जूस में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे मेरी हालत बिगड़ गई और मैं बेहोश हो गई। जब मुझे होश आया तो मैं हॉस्पिटल में थी।
शिखा बताती हैं, उनकी यह हालत देखकर चौहान डर गए और उन पर दबाव बनाने लगे कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताएं। उन्होंने कसम खाई कि आगे से ऐसी हरकत कभी नहीं करेंगे और वह सुधर जाएंगे। मैं उनकी बातों में आ गई और काफी दिन चुप रही, लेकिन यह चुप्पी ज्यादा दिन नहीं चली।
शिखा का आरोप है कि कुछ दिन बीतने के बाद चौहान का व्यवहार फिर पहले जैसा हो गया। शराब पीकर मारपीट और तलाक की धमकियां देना फिर शुरू हो गया।
फर्जी दस्तखत कर NGO से बेदखली का आरोप
शिखा ने अपने पति महेंद्र सिंह चौहान पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि चौहान ने उनके फर्जी दस्तखत कर उन्हें जन शिक्षण संस्थान, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम के दो एनजीओ के डायरेक्टर पद से हटा दिया और अपने लोगों को पदाधिकारी बना दिया। इस मामले की शिकायत उन्होंने भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय से भी की है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/shikha-singh-2026-02-23-19-42-36.jpg)
महेंद्र सिंह ने कहा- ब्लैकमेल कर रही पत्नी
महेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि पत्नी उन्हें 15 साल से ब्लैकमेल कर रही है। उनका कहना है कि जब उन्होंने तलाक का नोटिस दिया तब पत्नी ने ये एफआईआर करवाई है। रिश्ता काफी पहले ही बिगड़ चुका था और साथ रहना मुश्किल हो गया था, इसलिए उन्होंने शिखा को तलाक का नोटिस भेजा था।
पुलिस बोली- जांच के बाद सच आएगा सामने
पूरा मामला अब दो अलग-अलग एपिसोड के बीच उलझ गया है। एक तरफ एक पत्नी है, जो खुद को पीड़ित बता रही हैं और अपने पति पर प्यार में धोखा देने, प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रही हैं।
दूसरी तरफ कांग्रेसी नेता है, जो इन सभी आरोपों को अपनी छवि खराब करने और ब्लैकमेल करने की साजिश बता रहे हैं। पुलिस का हर केस की तरह इस मामले में भी कहना है कि जांच के बाद सच का पता लग सकेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us