
Deepak Joshi Marriage Controversy: मध्यप्रदेश में पूर्व मंत्री दीपक जोशी का विवाह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी सफाई दी है। दीपक जोशी ने कहा, उन्होंने जीवन में गलतियां जरूर की होंगी, लेकिन बेईमानी, छल या कपट कभी नहीं किया।
जानें दीपक जोशी ने क्या कहा ?
भारतीय सनातन संस्कृति में विवाह एक संस्कार है। यह एक नितांत निजी विषय भी हो सकता है। सार्वजनिक जीवन का दम भरने वालों के लिए यह विषय जनता के प्रति जवाबदेही भी होता है।
राजनीति के भगवान श्री अलटजी ने कहा था कि हम डरते नहीं। डरते हैं तो बदनामी से। कहा तो यह भी जाता है कि मनुष्य ने यदि पैसा खोया...तो कुछ नहीं खोया, स्वास्थ्य खोया... तो थोड़ा-बहुत खोया। किन्तु ये चरित्र खोया... तो सब कुछ खोया।
यश-अपयश मनुष्य जीवन में आते-जाते रहते हैं। किन्तु मैं दावे से कह सकता हूं कि मैंने गलतियां की होंगी, बेईमानी छल या धोखा नहीं किया।
जिन महिलाओं ने सामाजिक जीवन को सार्वजनिक किया है, मैं उन्हें और सार्वजनिक नहीं करना चाहता हूं। भारतीय संविधान के अनुसार ये कार्यवाही संपादित हो रही है। मैं अपने पिताजी... राजनीति की सर्वश्रेष्ठ उपमा, जिन्हें राजनीति का संत कहा गया।
उनकी इस विरासत के आधार पर यह कह सकता हूं कि ना मैं रास्ता भटका, ना ही मैंने मंजिल खोई है। मैं अपने पिताजी के पदचिन्हों पर चलते हुए निरंतर सुचिता के लिए लड़ता रहूंगा। ऐसे समय में मैं अपने समस्त सामाजिक, राजनीतिक एवं पारिवारिक सदस्यों का धन्यवाद देता हूं कि जिन्होंने इस विकट परिस्थिति में मुझे धैर्य और संयम प्रदान किया... धन्यवाद।
दीपक ने पत्नी पल्लवी के सवालों के नहीं दिए जवाब
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/27/pallavi1-2025-12-27-19-28-51.jpg)
दीपक जोशी ने एक मिनट 28 सेकंड के वीडियो में साफ-साफ कुछ नहीं कहा। उन्होंने विवाह को निजी विषय बताया। साथ ही इशारों में महिलाओं का जिक्र किया, यहां हम उनकी तीनों पत्नियों से इसका आशय लगा रहे हैं, क्योंकि एक दिन पहले यानी शुक्रवार, 26 दिसंबर को उनकी तीसरी पत्नी और कांग्रेस नेता पल्लवी राज सक्सेना ने आरोप लगाया था कि उनके पति को जान का खतरा है। लोगों से अपील की थी उन्हें ढूंढ़कर लाओ। पल्लवी ने दीपक जोशी के साथ उनके विवाह को अवैधानिक बताने वालों को सबूत भी दिए। कहा, आर्य समाज मंदिर में उनकी विधि-विधान से शादी हुई। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में आर्य समाज संस्था इस विवाह को लेकर अपना दावा पेश करेगी।
ये भी पढ़ें: CWC में दिग्विजय के तीर: सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले X पर RSS- BJP संगठन की तारीफ, अंत में लिखा जय सिया राम
दीपक ने यह भी नहीं बताया वे कहा हैं ?
दीपक जोशी ने वीडियो में सिर्फ अपनी बात कही, यह नहीं बताया कि उनकी पत्नी पल्लवी से 20 दिसंबर के बाद बात हुई या नहीं हुई। जिसका पल्लवी ने आरोप लगाया था। दीपक ने यह भी नहीं बताया कि पल्लवी ने उनकी एक अन्य पत्नी नम्रता जोशी पर ब्लैकमेलर जैसा गंभीर आरोप लगाया और आशंका जताई कि नम्रता ने उन्हें (दीपक) ब्लैकमेल और प्रताड़ित किया हो। पल्लवी ने लोगों से पति को सामने लाने का निवेदन भी किया।
ये भी पढ़ें: ब्लैकमेल किए जा रहे दीपक जोशी: पूर्व मंत्री की पत्नी पल्लवी ने कहा- उनकी जान को खतरा, बीजेपी ने किया किनारा
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें