Advertisment

Bhopal-Orchha Helicopter Service: ओरछा जाने वालों के लिए खुशखबरी, भोपाल से हेलिकॉप्टर सेवा आज से शुरू, इतना देना होगा प्रति व्यक्ति किराया

author-image
Preeti Dwivedi
bhopal to Orchha ram raja temple  pm shri halicoper sewa service

Bhopal-Orchha Helicopter Service: किराया मध्यप्रदेश से हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल यदि आप भोपाल से ओरछा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा लेना चाहते हैं तो ये आज से शुरू हो रही है।

Advertisment

 आपको बता दें मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा भोपाल–ओरछा हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। इसका संचालन आज से शुरू हो रहा है। आपको बता दें यह हेलिकॉप्टर सेवा भोपाल से चंदेरी होते हुए ओरछा तक संचालित की जाएगी। 

इतना होगा किराया

आपकेा बता दें इस सेवा के तहत जो किराया तय किया गया है। उसके अनुसार इसमें प्रति व्यक्ति को 6,500 रुपये देने होंगे। हालांकि इसमें सुरक्षा, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और वीआईपी दर्शन की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

मध्य शासन के पर्यटन विभाग ने शुरू की सेवा

गौरतलब है कि प्रदेश शासन के पर्यटन विभाग (Tourism Department)  द्वारा इस सेवा की शुरुआत की गई है। इसे मंत्रि परिषद के अनुमोदन के बाद 24 सितंबर 2025 को सार्वजनिक–निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत हेलिकॉप्टर सेवा की स्वीकृति दी थी। 

Advertisment

निजी ऑपरेटर के सहयोग से होगा संचालन

आपको बता दें विश्व पर्यटन पटल पर स्थित बुंदेलखंड की धार्मिक, ऐतिहासिक व पर्यटन नगरी ओरछा में आने वाले श्रद्धालु अब जल्द ही हेलीकॉप्टर सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा से जहां पर्यटकों को सुविधा रहेगी वहीं पर्यटन विभाग को भी इसका लाभ मिलेगा। मध्य प्रदेश शासन पर्यटन विभाग मंत्रालय, भोपाल के मंत्री परिषद से मंजूरी मिलने के बाद पीपीपी मॉडल के तहत हेलीकॉप्टर सेवा की स्वीकृति दी गई है, जो निजी ऑपरेटर के सहयोग से संचालित की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  भोपाल किन्नर समाज गद्दी विवाद: राजस्थान की धैर्यराज नंद गिरी की एंट्री, किन्नर अखाड़ा के संस्थापक त्यागी पर लगाए गंभीर आरोप

Advertisment
चैनल से जुड़ें