एमपी में अवैध कॉलोनियों पर लगेगी रोक: 3 महीने में लागू होगा कड़ा कानून, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, मंत्री विजयवर्गीय का बड़ा बयान

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में अवैध कॉलोनियों के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 3 महीने में सख्त कानून लाने और दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

mp assembly budget session illegal colonies new law minister kailash vijayvargiya hindi news zvj

Illegal Colonies Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन अवैध कॉलोनियों के निर्माण और उनके विस्तार को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक जयवर्धन सिंह ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, सरकार की ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मोर्चा संभालते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के मकड़जाल को खत्म करने के लिए एक बेहद कड़ा कानून लाया जाएगा। जो अगले तीन महीनों में जमीन पर नजर आएगा। दोषियों पर कार्रवाई होगी। इसका उद्देश्य अवैध कॉलोनियों के निर्माण को रोकना है।

अवैध कॉलोनियों के मुद्दे पर हंगामा

मध्यप्रदेश में धड़ल्ले से कट रही अवैध कॉलोनियों का मुद्दा विधानसभा में पहुंचा है। बजट सत्र के दौरान पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बिल्डरों को मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है, जिसकी वजह से बिना किसी अनुमति के धड़ल्ले से अवैध निर्माण और कॉलोनियों का विस्तार हो रहा है।

जयवर्धन सिंह का तीखा हमला

सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश में अवैध कॉलोनियों की संख्या अनियंत्रित तरीके से बढ़ रही है। उन्होंने सीधे तौर पर सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रशासन की ढील और मुख्यमंत्री के संरक्षण के कारण बिल्डर निडर होकर काम कर रहे हैं। उनके अनुसार, इस मुद्दे पर कोई प्रभावी कार्रवाई न होना ही अवैध निर्माण को बढ़ावा दे रहा है, जिससे आम जनता के हितों के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए बड़ी खबर: होली छोड़ 31 मार्च तक छुट्टियों में भी करा सकेंगे रजिस्ट्री, शनिवार-रविवार को भी खुलेंगे पंजीयन दफ्तर

रीति पाठक के सवाल पर सरकार का जवाब

अवैध कॉलोनियों के इसी मुद्दे पर सीधी से भाजपा विधायक रीति पाठक ने भी अपनी ही सरकार से सदन में सवाल किया। इसके जवाब में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए स्वीकार किया कि यह एक गंभीर समस्या है। उन्होंने ऐलान किया कि सरकार हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठी है और अगले तीन महीनों के भीतर एक नया और सख्त कानून लागू किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... विधानसभा में कोयला प्रोजेक्ट पर बवाल : विपक्ष का आरोप -सरकार ने मुआवजे के बिना दी खनन की मंजूरी, मंत्री का दावा- हर आदिवासी को 50 लाख मिलेंगे

क्या होगा नए कानून में?

मंत्री विजयवर्गीय ने सदन को भरोसा दिलाया कि इस नए कानून का मुख्य उद्देश्य अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर पूरी तरह से रोक लगाना होगा। उन्होंने कहा, "दोषी कॉलोनाइजरों और अधिकारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो एक मिसाल बनेगी।"

ये खबर भी पढ़ें... एक्शन में CM मोहन यादव: मंत्रालय में अधिकारियों की हाजिरी पर पैनी नजर, वल्लभ भवन से सतपुड़ा तक 'छापेमारी', लापरवाहों की अब खैर नहीं!

अवैध कॉलोनियों को वैध करने की योजना

मंत्री विजयवर्गीय ने यह भी बताया कि सरकार मानवीय दृष्टिकोण से उन कॉलोनियों को वैध (Regularize) करने पर विचार कर रही है, जहाँ लोग बस चुके हैं और जिन्हें वैध किया जा सकता है। वहीं, जो कॉलोनियां तकनीकी या कानूनी रूप से वैध नहीं हो सकतीं, उनके संबंध में भी नीतिगत स्तर पर विचार किया जा रहा है ताकि आम नागरिकों को कम से कम नुकसान हो।

ये खबर भी पढ़ें...भोपाल में साध्वी रंजना दीदी से मारपीट मामले में एक्शन: पुलिस ने हमलावरों को किया राउंडअप, FIR दर्ज, RSS-VHP के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

MP Budget Session, Illegal Colonies Madhya Pradesh, Kailash Vijayvargiya New Law, Jayva

rdhan Singh Allegations, MP Assembly News, Bhopal News, MLA Reeti Pathak

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article