Advertisment

प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए बड़ी खबर: होली छोड़ 31 मार्च तक छुट्टियों में भी करा सकेंगे रजिस्ट्री, शनिवार-रविवार को भी खुलेंगे पंजीयन दफ्तर

भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी की कीमतों में 5% से 33% तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। पंजीयन विभाग ने होली को छोड़कर सभी शनिवार और रविवार को भी दफ्तर खोलने का निर्णय लिया है।

author-image
Vikram Jain
bhopal property registry open on saturdays sundays till march 31 new rates from april 1 hindi news zvj

Bhopal Property Registry Update: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अगर आप घर या जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नए वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल से जिले की 621 प्राइम लोकेशन पर प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने वाले हैं। खरीदारों को बढ़ी हुई कीमतों से बचाने और सरकारी राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से पंजीयन विभाग ने मार्च के अंत तक सभी छुट्टियों (होली को छोड़कर) में भी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रखने का बड़ा फैसला लिया है।

Advertisment

मार्च में छुट्टियों पर भी होगी रजिस्ट्री

मार्च का महीना प्रॉपर्टी बाजार के लिए सबसे व्यस्त समय होता है। इस साल भोपाल जिला प्रशासन और पंजीयन विभाग ने खरीदारों की सुविधा और राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। विभाग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, 31 मार्च तक पड़ने वाले सभी शनिवार और रविवार को भी रजिस्ट्री कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। इसका मतलब है कि अब नौकरीपेशा लोग भी अपनी सुविधा अनुसार छुट्टी के दिन अपनी संपत्ति का पंजीयन करा सकेंगे।

Bhopal Property Registry Update

1 अप्रैल से बढ़ जाएंगे प्रॉपर्टी के दाम

पंजीयन विभाग ने 1 अप्रैल से लागू होने वाली नई कलेक्टर गाइडलाइन की तैयारी पूरी कर ली है। जिले की 621 चिन्हित लोकेशन्स पर प्रॉपर्टी की दरों में 5% से लेकर 33% तक की भारी बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। इतना ही नहीं, विभाग ने एक नई रणनीति के तहत 203 ऐसी लोकेशन्स को चिन्हित किया है जहाँ रेट कम थे, अब उन्हें पास की महंगी लोकेशन्स के साथ मर्ज (विलय) किया जा रहा है। इस कदम से इन क्षेत्रों में भी जमीन और मकान की कीमतें खुद ही बढ़ जाएंगी।

सिर्फ होली पर रहेगा अवकाश

विभाग ने स्पष्ट किया है कि मार्च में केवल होली के दिन ही पंजीयन कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा बाकी सभी सार्वजनिक अवकाशों और शनिवार-रविवार पर दफ्तर पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे। मार्च के आखिरी दिनों में होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सर्वर पर लोड कम करने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

Advertisment

Bhopal Property Registry, Registry Office Open Sunday, Property Rates Hike Bhopal, New Collector Guideline 2026, MP Registration Department News, Bhopal Real Estate Update.

bhopal property
Advertisment
चैनल से जुड़ें