/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/ganj-basoda-suhag-lodge-police-raid-2026-02-21-19-57-26.jpg)
फाइल फोटो।
Ganj Basoda Suhag Lodge Police Raid: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा स्थित सुहाग लॉज में शनिवार को पुलिस ने अचानक दबिश दी। इस छापेमारी के दौरान लॉज के अलग-अलग कमरों से 8 युवक और 10 युवतियां संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। चेकिंग अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई ने इलाके के होटल और लॉज संचालकों के बीच हड़कंप मचा दिया है।
त्योहारी चेकिंग के दौरान कार्रवाई
आगामी रमजान, ईद और होली जैसे प्रमुख त्योहारों की सुरक्षा के मद्देनजर विदिशा पुलिस इन दिनों विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत गंजबासौदा पुलिस की टीम रेस्टोरेंट, होटल और लॉज की सघन तलाशी ले रही थी। जब टीम स्टेशन रोड स्थित 'सुहाग लॉज' पहुँची, तो वहां की गतिविधियों ने पुलिस को चौंका दिया। कमरों की तलाशी लेने पर 10 लड़कियां और 8 लड़के संदिग्ध हालत में मिले।
ये खबर भी पढ़ें... MP में सियासी संग्राम: AI समिट विवाद पर BJYM और कांग्रेस आमने-सामने, इंदौर में पथराव, भोपाल में उखाड़े होर्डिंग्स, ग्वालियर में भी प्रदर्शन
इंदौर और विदिशा के जोड़े शामिल
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए युवक-युवतियों में से कुछ इंदौर, विदिशा, गंजबासौदा और पठारी क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके से सभी के मोबाइल फोन और लॉज का डीवीआर (DVR) अपने कब्जे में ले लिया है ताकि कॉल रिकॉर्ड्स और सीसीटीवी फुटेज के जरिए इस संदिग्ध गतिविधि की तह तक पहुँचा जा सके।
बालिग होने के कारण फिलहाल FIR नहीं
पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी (SDOP) सिखा भलाबी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पकड़े गए सभी युवक-युवतियां बालिग (Adults) हैं। पुलिस उनकी पहचान और पते का सत्यापन कर रही है। सभी के बयान दर्ज करने और उनके परिजनों को सूचित करने के बाद उन्हें व्यक्तिगत मुचलके पर छोड़ा जा सकता है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यहां संगठित रूप से गलत काम तो नहीं करवाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान और लॉज का DVR जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें... फिर आई सोनम: पति को शिलॉन्ग ले गई पत्नी, खाने में कुछ मिलाकर खिलाया, बोली-अब पहाड़ पर चलो, आगे क्या हुआ ?
ये खबर भी पढ़ें... रीवा में रिश्वत केस में ASI ट्रैप: चौकी प्रभारी का चालक 30 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ाया, छेड़छाड़ मामले में समझौता करने मांगे थे 1 लाख रुपए
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने की खुदकुशी: घर में मौजूद थी पत्नी, दूसरे कमरे में पति ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी लव मैरिज
Ganj Basoda News, Ganj Basoda Suhag Lodge Raid, Vidisha Police, Suspicious Activity in Lodge, Vidisha news
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us