Advertisment

इंदौर के BJP नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी बनीं कांग्रेसी: कनुप्रिया ने भोपाल में ली सदस्यता, पूर्व PM इंदिरा गांधी के नेतृत्व से प्रभावित

 बीजेपी के दिग्गज नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया सत्तन ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कनुप्रिया को भोपाल कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई गई।

author-image
BP Shrivastava
Kanupriya Sattan Joins Congress

Kanupriya Sattan Joins Congress: बीजेपी के दिग्गज नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया सत्तन ने मंगलवार, 18 फरवरी को कांग्रेस की सदस्यता ली। इसे लेकर अब सियासी गलियारों में  जबरदस्त चर्चा है।
कनुप्रिया ने आज दोपहर भोपाल कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।

Advertisment

कनुप्रिया के कांग्रेसी बनने की राजनीति में खासी चर्चा

कनुप्रिया के कांग्रेस ज्वॉइन करने की राज्य की सियासत में खासी चर्चा है। सत्यनारायण सत्तन लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे हैं और इंदौर की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वे एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि भी हैं।

Kanupriya Sattan Congress Joining
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात करतीं कनु प्रिया सत्तन।
Advertisment

कांग्रेस ने किया अभिनंदन

बीजेपी नेता सत्तन की बेटी कनुप्रिया के कांग्रेस ज्वॉइन करने पर कांग्रेस ने उनका अभिनंदन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कनुप्रिया को कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर अभिनंदन किया है।

ये भी पढ़ें:  छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: डॉ. प्रवीण सोनी समेत चारों आरोपियों की जमानत खारि

क्या बोलीं कनुप्रिया सत्तन ?

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कनुप्रिया सत्तन ने अपनी राजनीतिक दिशा बदलने की वजह वैचारिक कारण बताए हैं। उन्होंने कहा, "मैं बचपन से ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के ओजस्वी व्यक्तित्व और कांग्रेस के सेवाभावी आदर्शों से गहराई से प्रभावित रही हूं। जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए मैंने कांग्रेस को चुना है।"

Advertisment

ये भी पढ़ें: MP बजट सत्र का दूसरा दिन: कांग्रेस विधायक आतिफ बोले- प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक, नसबंदी-वैक्सीनेशन पर करोड़ों खर्च फिर भी हालात बेकाबू, मंत्री विजयवर्गीय ने दिया ये जवाब

Kanupriya Sattan Joins Congress
Advertisment
चैनल से जुड़ें