Advertisment

ICAI भोपाल न्यू मैनेजमेंट कमेटी: आदित्य श्रीवास्तव बने चेयरमैन, अभिषेक जैन सेक्रेटरी

author-image
BP Shrivastava
ICAI Bhopal Branch New Management Committee

ICAI Bhopal Branch New Management Committee: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) भोपाल शाखा की न्यू मैनेजमेंट कमेटी (2026-27) का गठन किया गया। जिसमें सीए आदित्य श्रीवास्तव को कमेटी को चेयरमैन और अभिषेक जैन को सेक्रेटरी बनाया गया है।

Advertisment

आदित्य कमेटी के दूसरे चैयरमैन

आईसीएआई भोपाल शाखा की मैनेजमेंट कमेटी में सात सदस्यों की होती है। ये कमेटी चार साल के लिए निर्वाचित होती है। इसके चुनाव पिछले साल यानी 2025 में हुए थे। मौजूदा कमेटी का यह दूसरा कार्यकाल है। 

ICAI Bhopal branch
आईसीएआई भोपाल शाखा की नई मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारी।

कमेटी में हर साल बनता है नया चेयरमैन

जानकारी केअनुसार, आईसीएआई कमेटी में हर साल निर्वाचित कमेटी पदाधिकारियों में से ही नया चेयरमैन बनाया जाता है। वर्तमान कमेटी में पहले चेयरमैन अर्पित राय बने थे। नियमानुसार अब नया चेयरमैन आदित्य श्रीवास्तव को बनाया गया है।

कानपुर में आईसीएआई का सेंट्रल रीजन ऑफिस 

आईसीएआई के देशभर में पांच रीजन हैं। क्षेत्र के हिसाब से इनका बंटवारा किया गया है। भोपाल शाखा, सेंट्रल रीजन के अंतर्गत आती है। सेंट्रल रीजन का कार्यालय कानपुर में है। 

Advertisment
ICAI Bhopal branch
आईसीएआई भोपाल ब्रांच के नए चेयरमैन आदित्य श्रीवास्तव अपने समर्थकों के साथ।

साल 2026-27 की नई मैनेजमेंट कमेटी

  • चेयरमैन- आदित्य श्रीवास्तव, 

  • वाइस चेयरमैन- प्रदीप मुत्रेजा, 

  • सचिव- अभिषेक जैन, 

  • सीकासा चेयरमैन- पियूष चतर,

  •  कोषाध्यक्ष- नंदन नारूल,

  • कार्यकारणी सदस्य- अर्पित राय और सुचिता।

सीकासा चेयरमैन- स्टूडेंट मेम्बर

सीकासा चेयरमैन - चार्टर्ड अकांउटेंट स्टूडेंट्स की ओर से चयनित मेम्बर होता है। जो इन स्टूडेंट्स की समस्याओं को कमेटी में रखता है। फिर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है। देशभर में सीकासा के 10 मेम्बर हैं। वहीं भोपाल में 10 हजार सदस्य हैं।

Advertisment

अभय छाजेड़ केंद्रीय मनोनीत सदस्य

नियमानुसार तो आईसीएआई भोपाल ब्रांच में 7 निर्वाचित सदस्य हैं। इसके अलावा कमेटी में केंद्रीय कार्यकारणी से मनोनीत सदस्य के रूप में सीए अभय छाजेड़ शामिल हैं।एक तरह वे कमेटी के आठवें सदस्य हैं। वे कमेटी को दिशा देने और मार्गदर्शन का काम करते हैं।

यह भी जानें...

आईसीएआई की देशभर में 160 से ज्यादा ब्रांचेस हैं। इसमें करीब 4 लाख से ज्यादा सदस्य हैं। भोपाल ब्रांच में आईसीएआई के करीब 2200 सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें:  BJP सागर जिला कार्यकारिणी की घोषणा: आठ उपाध्याय, तीन महामंत्री, प्रचार के लिए सबसे ज्यादा मीडिया के 10 पद

Advertisment
ICAI Bhopal Branch New Management Committee
Advertisment
चैनल से जुड़ें