बिना चीरा, बिना बेहोशी होगा ब्लड क्लॉट का इलाज: भोपाल में शुरू हुई MP-CG की पहली अत्याधुनिक थ्रोम्बेक्टॉमी सुविधा, लकवे का खतरा होगा कम

भोपाल में एमपी और छत्तीसगढ़ की पहली 'रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी' सुविधा शुरू की गई है। यह एक उन्नत तकनीक है जिससे नसों में जमे खून के थक्कों को बिना किसी सर्जरी के सिर्फ एक सुई के माध्यम से हटाया जा सकता है।

health rheolytic thrombectomy launched in bhopal mp cg first blood clot treatment without surgery

Rheolytic Thrombectomy Treatment Bhopal: मध्य भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पहली बार 'रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी' (Rheolytic Thrombectomy) की उन्नत सुविधा शुरू की गई है। भोपाल के जाने-माने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अगम्य सक्सेना (MD, EBIR) के नेतृत्व में इस तकनीक को मरीजों के लिए सुलभ बनाया गया है। यह तकनीक उन मरीजों के लिए जीवनदान साबित होगी जो खून की नसों में थक्के (Blood Clots) की समस्या से जूझ रहे हैं और जिन्हें अब तक बड़ी सर्जरी का जोखिम उठाना पड़ता था। यह एक उन्नत तकनीक है जिससे हाथ, पैर, पेट या दिमाग की नसों में जमे खून के थक्कों को बिना किसी बड़ी सर्जरी या बेहोशी के, सिर्फ एक सुई के माध्यम से हटाया जा सकता है।

क्या है रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी तकनीक?

इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अगम्य सक्सेना ने बताया कि यह प्रणाली 'फार्मोकोमैकेनिकल' तकनीक पर आधारित है। इसमें विशेष दवाओं और मैकेनिकल प्रक्रिया के मेल से थक्के को तोड़ा और बाहर निकाला जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्रक्रिया में शरीर पर कोई बड़ा चीरा नहीं लगाया जाता। एक छोटी सी सुई के जरिए धमनी के रास्ते प्रभावित हिस्से तक पहुंचकर रक्त प्रवाह को तेजी से बहाल किया जाता है।

Rheolytic Thrombectomy Treatment Bhopal 2

बिना बेहोशी और बिना सर्जरी इलाज

इस तकनीक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें मरीज को पूरी तरह बेहोश करने की आवश्यकता नहीं होती। हाथ, पैर, पेट या डायलिसिस फिस्टुला में जमे थक्कों को इस हाई-टेक मशीन की मदद से कुछ ही समय में साफ किया जा सकता है। 'नई स्ट्रोक गाइडलाइंस 2026' के अनुसार, लकवे (पैरालिसिस) जैसी गंभीर स्थिति से बचने के लिए त्वरित थ्रोम्बेक्टॉमी को सबसे कारगर और प्राथमिकता वाला इलाज माना गया है।

ये खबर भी पढ़ें... शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की मुस्लिम MLA की तारीफ: बोले- आतिफ अकील लाए गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प, हिंदू विधायकों को दी नसीहत

अब महानगरों पर निर्भरता खत्म

डॉ. सक्सेना के अनुसार, अब तक यह उपकरण किराये पर मंगाया जाता था, जिससे समय पर इलाज मिलने में मुश्किलें आती थीं। लेकिन अब भोपाल में खुद की मशीन उपलब्ध होने से समय की बचत होगी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मरीजों को अब इलाज के लिए दूसरे राज्यों के महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनके पैसे और समय दोनों की बचत होगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अचानक हाथ या पैर में कमजोरी, सूजन, तेज दर्द, त्वचा का रंग बदलना, बोलने में कठिनाई या शरीर के किसी हिस्से में सुन्नता जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तत्काल इंटरवेंशनल रेडियोलाजिस्ट से परामर्श लें।

ये खबर भी पढ़ें... सिंगरौली नगर निगम में महासंग्राम: महापौर और कमिश्नर के बीच तीखी नोकझोंक, फाइलों पर साइन और 'पति राज' को लेकर छिड़ी जंग, जानें पूरा मामला

ये खबर भी पढ़ें... गंजबासौदा के सुहाग लॉज में पुलिस का छापा: संदिग्ध हालत में मिले 10 लड़कियां और 8 लड़के, कमरों में चल रहा था गलत काम, आपत्तिजनक सामान जब्त

ये खबर भी पढ़ें... रीवा में सियासी बवाल: मनगवां BJP विधायक पर नगर परिषद अध्यक्ष का बड़ा आरोप, कहा- बार-बार करते हैं पैसों की डिमांड, संगठन मंत्री को लिखा पत्र

Rheolytic Thrombectomy Bhopal, Blood Clot Treatment MP CG, Interventional Radiology Dr. Agamya Saxena, MP news, treatment without surgery, blood clot, health news,  bhopal news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article