/bansal-news/media/media_files/2026/03/07/cm-mohan-yadav-visit-vidisha-2026-03-07-19-04-18.jpg)
CM Mohan Yadav Visit Vidisha: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहली जिला स्तरीय फिंगरप्रिंट लैब और नाव्या कौशल ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने विशेष मांग पर शमशाबाद का नाम सूर्य नगर करने का ऐलान किया। यहां पांच विधानसभा क्षेत्रों के 163.62 करोड़ के 97 कामों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/07/cm-mohan-yadav-2026-03-07-19-45-00.jpeg)
किसानों को दिन में भी बिजली उपलब्ध कराएगी सरकार
मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से पिछले दो सालों में प्रदेश का सिंचाई रकबा 10 लाख हेक्टेयर बढ़ा है। वर्तमान में 55 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित हो रही है। केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल जैसी बड़ी परियोजनाओं के माध्यम से इस क्षेत्र में और तेजी आएगी। अब सिंचाई के साथ-साथ किसानों को दिन में भी बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार बिजली सरप्लस स्टेट की क्षमता का उपयोग करेगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/07/cm-mohan-yadav-2026-03-07-20-50-48.jpg)
अन्नदाताओं के लिए आर्थिक सुरक्षा और बोनस की घोषणा
सोयाबीन उत्पादकों के लिए भावांतर भुगतान योजना के तहत 1500 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। अब सरसों की फसल को भी इस दायरे में लाया जाएगा। गेहूं की खरीदी के लिए सरकार ने 2625 रुपये प्रति क्विंटल का भाव तय किया है, जिसमें 40 रुपये का बोनस शामिल है। सरकार का लक्ष्य है कि 2028 तक यह कीमत 2700 रुपये तक पहुंचे। इसके अलावा उड़द की फसल पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने और गेहूं पंजीयन की तारीख बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है।
नव्या से खुलेगा महिलाओं के लिए स्वरोजगार का रास्ता
कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम 'नव्या' की शुरुआत यहीं से की गई है। इस योजना के माध्यम से 10वीं पास छात्राओं और बहनों को स्वरोजगार के लिए तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को भरोसा दिलाया कि हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की राशि को समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों के लिए लैपटॉप, साइकिल और किताबों जैसी सुविधाएं जारी रखने की बात भी कही गई।
ये भी पढ़ें: MP में स्टाइपेंड विवाद: कर्मचारी संगठनों की CM से अपील- वादी न बने सरकार, HC के फैसले को SC में चुनौती देने की तैयारी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us