Advertisment

ज्यूडिशियल एकेडमी भोपाल में नेशनल वर्कशॉप: CJI और 25 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जन केंद्रित न्यायपालिका बनाने पर करेंगे मंथन, 7 फरवरी से सम्मेलन

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और देशभर के 25 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भोपाल आ रहे हैं। ये सभी नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में 7 फरवरी को आयोजित हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नेशनल वर्कशॉप में हिस्सा लेंगे।

author-image
BP Shrivastava
CJI Suryakant Bhopal Visit

CJI Suryakant Bhopal Visit: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और देशभर के 25 हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस भोपाल आ रहे हैं। ये सभी माननीय नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में 7 फरवरी को आयोजित हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केनेशनल वर्कशॉप में हिस्सा लेंगे। यह वर्कशॉप यहां दो दिन (7-8 फरवरी) चलेगी।

Advertisment

वर्कशॉप की क्या है थीम ?

दो दिवसीय इस सम्मेलन की थीम 'एकीकृत, कुशल और जन-केंद्रित न्यायपालिका' है। इसी विषय पर सीजेआई सूर्यकांत देशभर के जस्टिस को संबोधित करेंगे और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के साथ न्याय व्यवस्था को आम लोगों के लिए अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने को लेकर मंथन करेंगे।

CJI सूर्यकांत का पहला MP दौरा

 सीजेआई बनने के बाद जस्टिस सूर्यकांत का यह मध्यप्रदेश का पहला दौरा है। लंबे समय बाद एक साथ इतने बड़े स्तर पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भोपाल में आ रहे हैं, जिससे इस सम्मेलन को विशेष महत्व मिल गया है। 

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में फिर बढ़ी ठंड: अधिकतर जिलों में टेम्प्रेचर 10 डिग्री से कम, ग्वालियर-चंबल में ठिठुर रहे लोग, दो दिन बाद बारिश के आसार

Advertisment

न्याय के कई बिंदुओं पर होगी चर्चा

वर्कशॉप में न्याय वितरण प्रणाली को तेज, किफायती और उच्च गुणवत्ता वाला बनाने से जुड़े मसलों पर विस्तार से चर्चा होगी। नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी की ओर से इसे वर्ष 2026 का सबसे महत्वपूर्ण ज्यूडिशियल कॉन्फ्रेंस माना जा रहा है। इस आयोजन में सुप्रीम कोर्ट के कई जज, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा, जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर बेंच के जजों के साथ बड़ी संख्या में जस्टिस भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें:  होली पर भोपाल-रीवा रूट चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें: WCR भोपाल मंडल करेगा संचालन, 4 ट्रेनें रानी कमलापति तक आएंगी

CJI Suryakant Bhopal Visit
Advertisment
चैनल से जुड़ें