/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/bhopal-dhanwad-chopan-direct-train-2026-02-23-13-37-34.jpg)
Bhopal Dhanbad-Chopan Direct Train Indian Railway: भोपाल के रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप भोपाल से बिना ट्रेन बदले धनबाद चोपान जाना चाहते हैं तो इसके लिए राजधानी भोपाल से कल यानी 24 फरवरी से नई ट्रेन सेवा शुरू हो रही है। जिसे सीएम मोहन यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसमें रेल मंत्री अश्विन वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।
ट्रेन बदलने की झंझट खत्म
आपको बता दें इस नई रेल के शुरू होने के बाद यात्रियों को अब जबलपुर या प्रयागराज में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यानी अब आप बिना ट्रेन बदले एक बार बैठने के बाद सीधे धनबाद चोपन का सफर कर पाएंगे।
​हफ्ते में इतने दिन चलेगी ट्रेन
आपको बता दें इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में तीन दिन के लिए किया जाएगा। जिसमें राजधानी से धनबाद (Bhopal to Dhanbad) के लिए हफ्ते में तीन दिन सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार को ट्रेन चलेगी।
चोपन के लिए इसका संचालन हफ्ते में एक दिन का होगा। जो प्रत्येक रविवार यानी संडे सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी।
24 फरवरी को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी
आपको बता दें धनबाद चोपान के लिए चलने वाली इस सीधी रेल सेवा को सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) 24 फरवरी मंगलवार की शाम साढ़े 7 बजे भोपाल स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। इस कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विन वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। इस नई ट्रेन सेवा का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि रेल यात्रियों को जबलपुर या प्रयागराज में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
धनबाद एक्सप्रेस का शैड्यूल
धनबाद एक्सप्रेस (11631/11632) 27 फरवरी को ट्रेन भोपाल से रात 8:55 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:20 बजे धनबाद पहुंचेगी। फिर 1 मार्च को 11632 धनबाद से सुबह 7:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:00 बजे भोपाल पहुंचेगी। 1188 किमी की दूरी 23 घंटे 35 मिनट में तय होगी।
चोपन एक्सप्रेस का शैड्यूल (11633/11634)
चोपन एक्सप्रेस (11633/11634) 1 मार्च से ट्रेन नंबर 11633 भोपाल से रविवार रात 8:55 बजे चलकर सुबह 10:50 बजे चोपन पहुंचेगी।
2 मार्च को ट्रेन नंबर 11634 चोपन से सोमवार शाम 5:10 बजे चलकर मंगलवार सुबह 7:00 बजे भोपाल पहुंचेगी।
731 किमी का सफर 14 घंटे में पूरा होगा।
आपको बता दें दोनों ट्रेनों में 22 एलएचबी कोच रहेंगे, रखरखाव रानी कमलापति स्टेशन पर होगा। धनबाद ट्रेन बीना, सागर, दमोह, कटनी, सिंगरौली, बोकारो, चंद्रपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us