भोपाल में साध्वी रंजना दीदी से मारपीट मामले में एक्शन: पुलिस ने हमलावरों को किया राउंडअप, FIR दर्ज, RSS-VHP के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

भोपाल के मिसरोद में गाड़ी टकराने के विवाद में साध्वी रंजना दीदी के साथ मारपीट और अभद्रता की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Bhopal Sadhu Assault

Bhopal Sadhvi Ranjana Attack Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक तनावपूर्ण घटना सामने आई थी। RSS और विश्व हिंदू परिषद (VHP) से जुड़ीं ओजस्वी वक्ता साध्वी रंजना दीदी के साथ ट्रैफिक विवाद के बाद कुछ लोगों ने न केवल अभद्रता की, बल्कि उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर उनके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद हिंदू संगठनों के भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और मामले में तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं तनाव को रोकने के लिए शाहपुरा और गोविंदपुरा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई।

साध्वी रंजना दीदी के साथ मारपीट का मामला

भोपाल का मिसरोद इलाका बुधवार, 25 फरवरी की रात अखाड़ा बन गया। जानकारी के अनुसार, साध्वी रंजना दीदी नर्मदापुरम रोड से गुजर रही थीं, तभी एक कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार को ओवरटेक करने की कोशिश की और टक्कर मार दी।

जब साध्वी रंजना ने इस लापरवाही का विरोध किया, तो कार सवार युवक और उनके स्थानीय साथी उग्र हो गए। आरोपियों ने साध्वी के साथ गाली-गलौज की और उनके साथ झूमाझटकी शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने साध्वी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में साध्वी रंजना दीदी पर हमला: गाड़ी टकराने को लेकर हुआ विवाद, RSS और विहिप कार्यकर्ताओं का थाने पर प्रदर्शन

थानों का घेराव और नारेबाजी

दीदी पर हमले की खबर विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं को मिली, वे बड़ी संख्या में मिसरोद थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने मिसरोद थाने के साथ-साथ गोविंदपुरा, शाहपुरा और कंट्रोल रूम से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर दबिश दी और देर रात तक तीन आरोपियों को 'राउंड अप' (हिरासत में) कर लिया। वर्तमान में क्षेत्र में शांति है और पुलिस बल सुरक्षा के लिहाज से तैनात है। पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें...भोपाल में मांस पर हंगामा: बीच बाजार बुर्कानशीं महिला फेंक रही थी मांस, राहगीरों ने की आपत्ति तो मिला ये जवाब?

Bhopal Sadhvi Ranjana Didi | bhopal news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article