/bansal-news/media/media_files/2026/02/25/bhopal-sadhvi-ranjana-didi-2026-02-25-22-27-18.jpg)
Bhopal Sadhvi Ranjana Didi: भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद से जुड़ीं ओजस्वी वक्ता साध्वी रंजना दीदी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी टकराने को लेकर हुए विवाद के बाद यह घटना हुई। घटना बुधवार, 25 फरवरी की रात की बताई जा रही है।
कई थानों की पुलिस तैनात
स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त बल तैनात किया है। संभाग के अन्य थानों के साथ-साथ गोविंदपुरा थाना और शाहपुरा थाना से भी पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम से भी अतिरिक्त फोर्स मौके पर भेजी गई।
रंजना दीदी से अभद्रता-झूमा झटकी
साध्वी रंजना दीदी नर्मदापुरम रोड से गुजर रही थी। इसी बीच एक कार चालक ने उनकी कर को ओवरटेक किया और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। इसका विरोध जब साध्वी रंजना ने किया तो आरोपी कार चालक ने उनके साथ अभद्रता की और झूमा झटकी कर दी।
साध्वी रंजना ने थाने में की शिकायत
इसके बाद साध्वी रंजना थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। इसकी जानकारी हिंदू संगठन के तमाम कार्यकर्ता को लगी, तो वे बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। उन्होंने थाने में जमकर नारेबाजी की। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
रंजना दीदी के साथ हुई घटना की तस्वीरें
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/25/bhopal-sadhvi-ranjana-didi-2026-02-25-22-37-48.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/25/rss-2026-02-25-22-37-18.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/25/bhopal-sadhvi-ranjana-didi-2026-02-25-22-42-45.jpg)
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
संगठन के कार्यकर्ता थाने पर धरना-प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़ें: इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत: बेटी बोली-गंदा पानी पीने से गई पिता की जान, स्वास्थ्य विभाग का दावा कुछ और
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us