Advertisment

Bhopal Route Divert : जवाहर चौक पर खरगे-राहुल की महाचौपाल आज, बदला रहेगा ट्रेफिक, छात्र परेशानी से बचने के लिए अपनाएं ये रूट

author-image
Preeti Dwivedi
bhopal route divert rahul gandhi kisan chaupa

Bhopal Route Divert Plan Rahul Gandhi Kisan Maha: ट्रेड डील के विरोध में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज भोपाल के जवाहरचौक पर किसान चौपाल करने जा रहे हैं। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के चलते पहले से ही शहर का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। चूंकि आज सीबीएसई बोर्ड का बारहवीं और एमपी बोर्ड का कक्षा 10 वीं का पेपर भी है ऐसे में छात्रों को समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है। ताकि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें।साथ आप किस रूट का उपयोग कर सकते हैं जानते हैं। 

Advertisment

असुविधा से बचने के लिए इन नंबर्स पर करें कॉल 

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कार्यक्रम के चलते कुछ मार्गों पर ट्रैफिक धीमा रहेगा। एयरपोर्ट जाने वाले यात्री परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें। किसी असुविधा पर ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन 0755-2677340, 2443850 या 7587602055 पर कॉल या व्हाट्सएप करें। 

यहां से न जाएं, ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा

  • हबीबगंज (भारत माता) चौराहा से वाहन पीपुल्स मॉल या पॉलीटेक्निक की ओर डायवर्ट होंगे।
  • पॉलीटेक्निक चौराहा से जवाहर चौक जाने वाले वाहन माता मंदिर या टीटी नगर से डायवर्ट होंगे।
  • रोशनपुरा से पॉलीटेक्निक जाने वाले वाहन माता मंदिर मार्ग से डायवर्ट होंगे।
  • नीलबड़ से रोशनपुरा जाने वाले वाहन साक्षी ढाबा, केसर डैम रोड, कलियासोत, चार इमली मार्ग से डायवर्ट होंगे।
  • रोशनपुरा से पॉलिटेक्निक जाने वाले वाहन माता मंदिर, टीटी नगर से डायवर्ट होंगे।
  • एयरपोर्ट जाने वाले वाहन पुलिस कंट्रोल रूम, पीरगेट, लिली टॉकीज, तलैया, भारत टॉकीज, हमीदिया रोड, रेलवे स्टेशन, लालघाटी मार्ग से आवागमन करेंगे।
  • संभागवार पार्किंग और आगमन मार्ग

Advertisment

इंदौर-उज्जैन, आष्टा-सीहोर की ओर से आने वाले वाहन:

सीहोर बायपास से बिल्किसगंज, भानपुरा, रातीबड़, भदभदा, हबीबगंज चौराहा होते हुए लालची लक्ष्मी पार्क (अटल पथ) पर पार्क होंगे।

नर्मदापुरम संभाग से आने वाले वाहन:

वीआईपी रोड, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, मानसरोवर, लिंक रोड-2, माता मंदिर, प्लेटिनम प्लाजा से होते हुए लालची लक्ष्मी पार्क (अटल पथ) पर पार्क होंगे।

Advertisment

रायसेन-सागर रोड से आने वाले वाहन:

पटेल नगर, आईआईएस तिराहा, प्रभात चौराहा, सुभाष ओवरब्रिज, बोर्ड ऑफिस, लिंक रोड-1, अपेक्स बैंक तिराहा, जैन मंदिर से टीटी नगर स्टेडियम के बायीं ओर पार्क होंगे।

गुना-ग्वालियर-विदिशा से आने वाले वाहन:

मुगालिया छाप, गांधी नगर, लालघाटी, बीडीए रोड, भेल, पॉलिटेक्निक, बाणगंगा से टीटी नगर स्टेडियम मैदान में पार्क होंगे।

वीवीआईपी मूवमेंट अलर्ट

आपको बता दें तय समय के अनुसार राहुल गांधी दोपहर 1 बजे एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। एयरपोर्ट से काफिला करीब 1:30 बजे तक जवाहर चौक पहुंचेगा। ऐसी स्थिति में यहां पर इस मार्ग पर अस्थायी ट्रैफिक होल्ड और डायवर्जन किया जा सकता है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, 30-40 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Bhopal Route Divert Plan
Advertisment
चैनल से जुड़ें