भोपाल में शव रखकर किया चक्काजाम: अंबेडकर नगर चौराहे पर प्रदर्शन, 31 दिसंबर की रात हुई थी मारपीट, महिला पुलिसकर्मी के पति पर आरोप

Bhopal Road Blockade: भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर नगर में युवक की मौत के बाद भड़के परिजनों और स्थानीय निवासियों ने शव रखकर करीब 2 घंटे तक चक्काजाम किया।

Bhopal Road Blockade

Bhopal Road Blockade: भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर नगर में छह दिन पहले हुई मारपीट ने अब हिंसक रूप ले लिया है।

आरोपियों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल युवक जतिन पाठक ने उपचार के दौरान सोमवार, 5 जनवरी 2026 को दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद भड़के परिजनों और स्थानीय निवासियों ने अंबेडकर नगर चौराहे पर शव रखकर करीब 2 घंटे तक चक्काजाम किया।

जन्मदिन के जश्न के बीच खूनी संघर्ष

घटना 31 दिसंबर की रात की है। बताया जा रहा है कि एक महिला पुलिसकर्मी का पति अपने दोस्तों के साथ बेटी के जन्मदिन का जश्न मना रहा था। उसी दौरान पास में ही आग ताप रहे जतिन पाठक और उसके साथियों से उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने जतिन की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटें आने के कारण जतिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।

हरियाणा के अपराधी भोपाल में काट रहे थे फरारी?

इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा भी सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी के पति के साथ जो दोस्त मारपीट में शामिल थे, वे हरियाणा के नामी अपराधी बताए जा रहे हैं, जो वहां किसी गोलीकांड को अंजाम देकर भोपाल में फरारी काट रहे थे। पुलिस अब इस बिंदु पर भी सघन जांच कर रही है।

महिला पुलिसकर्मी की भूमिका पर भी उठे सवाल

आक्रोशित परिजनों का सीधा आरोप है कि इस पूरी घटना में महिला पुलिसकर्मी की भी संलिप्तता है। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी घायल जतिन के शव को उठाते हुए दिखाई दे रही है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि केवल पति ही नहीं, बल्कि उस महिला पुलिसकर्मी को भी सह-आरोपी बनाया जाए और गिरफ्तार किया जाए।

ये भी पढ़ें: भोपाल के 32 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: दानिश कुंज, खजूरी गांव समेत अन्य इलाके होंगे प्रभावित

पुलिस का आश्वासन और जाम खत्म, बल तैनात

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस के लिखित आश्वासन और कड़ी कार्रवाई के भरोसे के बाद परिजनों ने करीब 2 घंटे बाद जाम खोला। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।

5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, कार्रवाई की जाएगी

एसीपी (ACP) अंकिता खातरकर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया। एसीपी ने मीडिया को बताया कि मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहां तक महिला पुलिसकर्मी की बात है, जांच जारी है। यदि ठोस तथ्य और सबूत सामने आते हैं, तो उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: गुना में पुलिस पर अटैक: आरक्षक को बंधक बनाया, प्रेम प्रसंग में 2 पक्षों की लड़ाई रोकने पहुंची टीम की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर पथराव

महिला पुलिसकर्मी का पति और साथी गिरफ्तार

जतिन पाठक की मौत के मामले में पुलिस ने एक महिला पुलिसकर्मी के पति और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी का पति सांची पार्लर का संचालक बताया जा रहा है। पुलिस लाइन स्थित अपने घर पर बेटी के जन्मदिन के दौरान विवाद हो गया था। 

जतिन को मरणासन्न होने तक पीटा था

पुलिस लाइन में जन्मदिन के लिए महिला पुलिस के पति के कुछ दोस्त हरियाणा से भी आए थे। बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी भारतीय सेना में पदस्थ है। जश्न के दौरान किसी बात को लेकर जतिन पाठक से विवाद हुआ और जिसके बाद आरोपियों ने जतिन को मरणासन्न होने तक पीटा।

ये भी पढ़ें: महानआर्यमन रोड शो में घायल: शिवपुरी में अचानक कार का ब्रेक लगने से सीने में आई चोट, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article