Advertisment

भोपाल में 2 महीने की गर्भवती ने किया सुसाइड: सास पर दहेज के लिए कोसने का आरोप लगाया, एक 14 महीने का बच्चा, ढाई साल पहले हुई थी अरेंज मैरिज

भोपाल के न्यू कबाड़खाना की पूजा कैथारिया ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पूजा 2 महीने की गर्भवती थी और 14 महीने के बच्चे की मां थी। पूजा ने सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया।

Sunny Malviya & Rahul Garhwal
Bhopal pregnant woman suicide case Pooja Kathariya New Kabadkhana hindi news

Bhopal Pregnant Woman Suicide: कोई साथ नहीं दे रहा, दहेज में कुछ नहीं लाई तो सास कोसती है, प्रताड़ित करती है। मैं जा रही हूं। मां से फोन पर इतना कहने के बाद 26 साल की पूजा कैथारिया गुरुवार को फांसी के फंदे पर झूल गई। शाम को देवर ने उसकी लाश देखी। भोपाल के न्यू कबाड़खाना इलाके में पूजा 2 महीने की गर्भवती थी और उसका 14 महीने का एक बच्चा था।

Advertisment

ढाई साल पहले हुई थी अरेंज मैरिज

पूजा कैथारिया की शादी ढाई साल पहले हुई थी। पूजा मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली थी। शादी के बाद भोपाल के न्यू कबाड़खाना इलाके में पति, देवर और सास के साथ रहती थी। पूजा का पति भोपाल की जहांगीराबाद वाइन शॉप पर काम करता है।

सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

26 साल की पूजा कैथारिया ने सुसाइड करने से पहले अपनी मां को फोन किया था। पूजा ने मां को बताया था कि उसका कोई साथ नहीं दे रहा है। अकेली जी रही, इसलिए जा रही है। पूजा के पिता ने शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था। पूजा ने मां को बताया था कि पति से उसका झगड़ा चल रहा है। सास दहेज में कुछ नहीं लाने के लिए ताने मारती है। पति और सास से विवाद उसने 2 दिन से खाना भी नहीं खाया।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें:इंदौर हाईकोर्ट सिंगल बेंच का बड़ा फैसला: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी में इन महिलाओं को भी मिलेगा प्रमोशन, जानें कोर्ट की शर्तें

दिनभर कमरे से नहीं निकली थी पूजा

गुरुवार को पूजा दिनभर अपने कमरे से बाहर नहीं निकली थी, लेकिन सास और पति ने उसका हाल नहीं पूछा। शाम को देवर ने कमरे में जाकर देखा तो फंदे से पूजा की लाश लटकी थी। उसने परिवार को खबर की।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:MP IPS सर्विस मीट 2026: पुलिस विभाग में 12 साल बाद DSP, ASP के प्रमोशन, CM मोहन यादव ने कहा- मध्यप्रदेश में ड्राइवरों की भी भर्ती करेंगे

Advertisment

कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पूजा कैथारिया के माता-पिता ने ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पूजा के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हनुमानगंज थाने के SI अमित भदौरिया ने बताया कि ACP इस मामले में पूरी जांच करेंगे।

Bhopal Suicide Bhopal Suicide Case Bhopal pregnant woman suicide Bhopal New Kabadikhana suicide case Bhopal Pooja Kathariya suicide case Bhopal New Kabadkhana suicide case
Advertisment
चैनल से जुड़ें