Advertisment

भोपाल के 36 इलाकों में बिजली कटौती:  जनकपुरी, सागर लेक व्यू, शक्ति नगर समेत अन्य क्षेत्रों में प्रभावित होगी सप्लाई

Bhopal Power Cut 29 January 2026: भोपाल शहर के नए और पुराने 36 से अधिक इलाकों में गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है। 

author-image
sanjay warude
Bhopal Power Cut 29 January 2026

Bhopal Power Cut 29 January 2026: भोपाल शहर के नए और पुराने 36 से अधिक इलाकों में गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है। 

Advertisment

भोपाल बिजली कंपनी से जारी शटडाउन के मुताबिक, सुबह 10 बजे से अधिकांश क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम शुरू हो जाएगा, जो शाम करीब 5 बजे तक चलता रहेगा। शहर के 18 से अधिक इलाकों में करीब सात घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। जबकि 12 से अधिक इलाकों में छह घंटे और 6 से अधिक इलाकों में साढ़े छह घंटे तक बिजली बंद रहेगी।

बिजली कटौती का टाइम टेबल

इलाका: जनकपुरी, नारायण गुरु हाउसिंग सोसाइटी, राज सम्राट कॉलोनी, श्रवण कांता होम्स, सागर लेक व्यू।
टाइम: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।
काम: एमपीपीटीसीएल द्वारा कंडक्टर रिप्लेसमेंट।

इलाका: वास्तु विहार, निर्मल नगर, टैगोर नगर पीएच-2, राधाकुंज कॉलोनी।
टाइम: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।
काम: लाइन रखरखाव।

Advertisment

इलाका: रापड़िया, रुद्रक्ष वेयरहाउस और एचटी कनेक्शन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मक्सी, होटल राजहंस अभिनंदन, नगर निगम रापड़िया।
टाइम: सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक।
काम: आरडीएसएस योजना में कंडक्टर स्ट्रिंगिंग।

इलाका: श्री कुशल फैब्रिकेटर्स, दृष्टि ऑफसेट प्राइवेट लिमिटेड, फिटवेल फास्टनर्स, सीमा एंटरप्राइजेज, केसीएस इंजीनियरिंग वर्क्स, जीवन मोटर्स (प्राइवेट) लिमिटेड, ली वेदला इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन।
टाइम: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे बजे तक।
काम: एसएसटीडी के अंतर्गत कवर्ड कंडक्टर स्ट्रिंगिंग।

इलाका: तुलसी परिसर, क्रिस्टल कैंपस, अभिनव होम्स अविनाश नगर, टैगोर नगर, ऋषिपुरम, सुभल्या, अवंतिका एवेन्यू, साई कॉलोनी, शुभालय ईशान, सूरज कुंज, अवंतिका पीएच-3।
टाइम: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक।
काम: विभागीय सड़क काम।

Advertisment

इलाका: शक्ति नगर ए, बी, सी सेक्टर, 4 ए, 4 बी, 4 सी, पंचवटी, दशहरा मैदान सेक्टर - II।
टाइम: सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक।
काम: एलटी शक्ति नगर जोन द्वारा विभागीय काम व रखरखाव।

ये भी पढ़ें: एमपी में मौसम का डबल अटैक: शहडोल में बारिश, ग्वालियर, रीवा में घना तो भोपाल में मध्यम कोहरे का अलर्ट, पचमढ़ी सबसे ठंडा

MP news hindi news bhopal news Bhopal Power Cut 29 January 2026 Bhopal Power Cut
Advertisment
चैनल से जुड़ें