Advertisment

एमपी में मौसम का डबल अटैक: शहडोल में बारिश, ग्वालियर, रीवा में घना तो भोपाल में मध्यम कोहरे का अलर्ट, पचमढ़ी सबसे ठंडा

MP Weather Update 28 January 2026: मध्यपदेश में मौसम का मिजाज आज भी बारिश का बना हुआ है। ताजा फोरकास्ट के मुताबिक, गुरुवार, 29 जनवरी 2026 की सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के छह जिलों में बारिश के आसार हैं।

author-image
sanjay warude
MP Weather Update 28 January 2026

MP Weather Update 28 January 2026: मध्यपदेश में मौसम का मिजाज आज भी बारिश का बना हुआ है।

Advertisment

भोपाल मौसम केंद्र की सीनियर वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया ताजा फोरकास्ट के मुताबिक, गुरुवार, 29 जनवरी 2026 की सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के छह जिलों में बारिश के आसार हैं। ग्वालियर, रीवा समेत 12 जिलों में घना कोहरा और भोपाल समेत 21 शहरों में मध्यम कोहरा का अलर्ट जारी किया हैं।

पचमढ़ी सबसे ठंडा, उज्जैन में भी लुढ़का पारा

प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में रिकार्ड किया गया, यहां रात का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मंदसौर में 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। उज्जैन में न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की भारी गिरावट देखी गईं। इसके विपरीत शहडोल संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो औसत से काफी अधिक रहा।

आज रात से एक नया सिस्टम होगा एक्टिव

मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन के अनुसार, गुरुवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कम रहेगा। रात से एक नया साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव होने वाला हैं, जिससे फरवरी की शुरुआत में भी हल्की बारिश जारी रह सकती हैं।

Advertisment

प्रदेश के 5 सबसे ठंडे शहर

शहर (जिला)न्यूनतम तापमान 
पचमढ़ी (नर्मदापुरम)6.2
मंदसौर7.3
धार-शिवपुरी9.0
राजगढ़9.5
मरुखेड़ा (नीमच)9.9

न्यूनतम तापमान और कोहरा रिपोर्ट

शहर (जिला)न्यूनतम तापमान दृश्यता (Visibility)कोहरे की स्थिति
पचमढ़ी 6.2 04-10 km साफ
धार9.0 04-10 kmसाफ
शिवपुरी9.0 04-10 kmसाफ
राजगढ़9.5 01-02 kmहल्का कोहरा
खजुराहो10.4 200-500 mघना कोहरा
रतलाम11.2 04-10 kmसाफ
खरगोन11.604-10 kmसाफ
ग्वालियर15.050 mअत्यधिक घना कोहरा
दतिया13.9500-1000 mमध्यम कोहरा
भोपाल14.2500-1000 mमध्यम कोहरा
सागर15.101-02 kmहल्का कोहरा
गुना15.102-04 kmहल्का कोहरा

देखे मैप...

1 Feb 2026 Map

31 Jan 2026 Map

30 Jan 2026 Map

29 Jan 2026 Map

28 Jan 2026 Map

खबर अपडेट की जा रही है...

hindi news weather news bhopal news mp weather update Gwalior News Shahdol news Rewa NEWS IMD News MP Weather Update 28 January 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें